Peddi Box Office Day 6: पेद्दी की पावर से हिला बॉक्स ऑफिस, मंगलवार को कमाई में हुआ मोटा इजाफा
Peddi Collection Day 6: राम चरण स्टारर फिल्म पेद्दी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हुई नजर आ रही है। ...और पढ़ें

पेद्दी कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बॉक्स ऑफिस पर पेद्दी का राज
छठे दिन कमाई में हुआ इजाफा
राम चरण की फिल्म ने किया कमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Peddi Box Office Collection Day 6: साउथ सुपरस्टार राम चरण की लेटेस्ट फिल्म पेद्दी सिनेमाघरों में जारी है। इन दिनों उनकी ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है और उनकी पहली पसंद भी बन गई है।
कमाई के मामले में अब तक राम चरण की पेद्दी ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। रिलीज के छठे दिन भी पेद्दी ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ी है और मोटी रकम कमाई है। आइए पेद्दी के लेटेस्ट कलेक्शन रिपोर्ट की डिटेल्स को जानते हैं-
बॉक्स ऑफिस पर पेद्दी का राज
गेम चेंजर की असफलता के बाद राम चरण ने पेद्दी पर दांव खेला। इस मूवी से उनके फैंस को भी काफी उम्मीदें थी और जिस तरह की कमर्शियल परफॉर्मेंस फिलहाल पेद्दी की देखने को मिल रही है, उससे ये साफ होता है कि पेद्दी उन उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी उतरी है। रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पेद्दी ने धमाकेदार कमाई का सिलसिला जारी रखा है।
यह भी पढ़ें- Peddi Box Office Collection Day 5: मंडे टेस्ट में पास हुई राम चरण की पेद्दी? कलेक्शन जानकर उड़ जाएंगे होश

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के छठे दिन स्पोर्ट्स ड्रामा थ्रिलर पेद्दी ने मंगलवार को करीब 13 करोड़ का जबरदस्त कारोबार किया है, जो सोमवार की कमाई से अधिक है। वर्किंग डेज में डबल डिजिट में कलेक्शन करके इस मूवी ने ये साबित कर दिया है कि ये फिल्म फैंस की फेवरेट बन गई है।
खबरें और भी

गौर किया जाए पेद्दी के नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो आंकड़ा 180 करोड़ के पार पहुंच गया है। जिस तह से फिलहाल ये मूवी कमाई कर रही है, जल्द ही राम चरण की ये फिल्म 200 करोड़ के कल्ब में एंट्री ले लेगी। हालांकि, इससे पहले वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में पेद्दी 313 करोड़ का जादुई आंकड़ा रिलीज के एक हफ्ते से पहले ही पार कर चुकी है।
इन मूवीज पर भारी पड़ी पेद्दी
राम चरण स्टारर पेद्दी की सफलता का अंदाजा आप इस बात से आसानी से लगा सकते हैं कि इस मूवी का बॉक्स ऑफिस क्लैश बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है और बॉबी देओल की बंदर से हुआ था। इन दोनों मूवीज को पछाड़कर पेद्दी कमाई के मामले में आगे निकली है।