5 कारणों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है Peddi, पता चल जाएगी बंपर कमाई की असली वजह
साउथ सुपरस्टार राम चरण की लेटेस्ट फिल्म पेद्दी सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक धमाल मचा रही है। ...और पढ़ें

राम चरण की पेद्दी (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पेद्दी का कब्जा
धुआंधार कारोबार कर रही है साउथ मूवी पेद्दी
इन कारणों से धमाल मचा रही है राम चरण की मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में साउथ सुपरस्टार राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म पेद्दी को रिलीज किया गया। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पेद्दी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जो इस मूवी की कमाई में अहम भागीदारी निभा रहा है।
इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं, वो कौन से पांच कारण हैं, जो मौजूदा समय में राम चरण की लेटेस्ट फिल्म पेद्दी की सफलता की वजह बने हुए हैं।
स्पोर्ट्स और एक्शन का डबल डोज
राम चरण की फिल्म पेद्दी एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, लेकिन इसे प्रॉपर खेल जॉनर की मूवी नहीं कहा जा सकता है, इसमें एक्शन भी देखने को मिलता है। मूवी में कई मोड़ ऐसे आते हैं, जो आपको भावुक कर सकते हैं। इस तरह से पेद्दी एक प्रॉपर एटरटेनिंग मूवी है।

यह भी पढ़ें- Peddi Worldwide Collection: वीकेंड पर 'पेद्दी' ने Box Office पर मचाया कोहराम, स्पोर्ट्स ड्रामा पर हुई जमकर धनवर्षा
दिल को छू जाती है कहानी
फिल्म पेद्दी का निर्देशन साउथ सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर बुची बाबू ने किया। इसके साथ ही उन्होंने राम चरण की इस मूवी की कहानी को लिखा है। मूवी एक ऐसे कहानी पर आधारित है, जो खेल के जुनून के साथ समाज की एक गंभीर समस्या पर चोट करती है। इस वजह से पेद्दी की कहानी दिल को छू जाती है।

कास्ट की दमदार एक्टिंग
किसी फिल्म की सफलता के तार उसकी कास्ट की एक्टिंग से भी जुड़े रहते हैं। मौजूदा समम पेद्दी की कास्ट भी अपने काम को लेकर सराही जा रही है। इस मूवी में राम चरण के अलावा जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू, शिव राजकुमार और बोमन ईरानी जैसे कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है।
खबरें और भी

काम आया राम चरण का स्टारडम
पेद्दी की सफलता का सबसे बड़ा कारण अभिनेता राम चरण का स्टारडम भी माना जा रहा है। राम के करियर की 16वीं फिल्म के तौर पर पेद्दी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। खासतौर पर जिस तरह से इस स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी में उन्होंने पेद्दी का किरदार निभाया है, उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।

कमाई में अव्वल निकली पेद्दी
बॉक्स ऑफिस पर पेद्दी का सामना बंदर और है जवानी तो इश्क होना जैसे मूवीज से हुआ। लेकिन फिर भी राम चरण की फिल्म कमाई के मामले आगे निकली है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पेद्दी ने रिलीज के 4 दिन के भीतर 163 करोड़ का कलेक्शन किया है, जबकि वर्ल्डवाइड ये मूवी 292.5 करोड़ का धांसू कारोबार कर चुकी है।