Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Peddi Worldwide Collection: वीकेंड पर 'पेद्दी' ने Box Office पर मचाया कोहराम, स्पोर्ट्स ड्रामा पर हुई जमकर धनवर्षा

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 08:35 AM (IST)

    राम चरण की 'पेद्दी' ने चार दिनों में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। देखें स्पोर्ट्स ड्रामा का वीकेंड कलेक्शन- ...और पढ़ें

    पेद्दी वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 4

    पेद्दी वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 4

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम चरण की 'पेद्दी' ने 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी और पहले ही दिन से स्पोर्ट्स ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की। पेड़ प्रीव्यू में शानदार प्रदर्शन करने के बाद फिल्म पूरे वीकेंड बॉक्स ऑफिस के सिंहासन पर विराजमान रही।

    पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

    सैकनिल्क के मुताबिक, राम चरण (Ram Charan) की स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेद्दी' ने पेड़ प्रीव्यू में 18.50 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद पहले दिन फिल्म ने 51 करोड़ रुपये की जबरदस्त ओपनिंग की और दूसरे दिन इसने 26.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वीकेंड यानी रविवार की बात करें तो फिल्म ने 31.90 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया है।

    इसी के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 157.15 करोड़ रुपये हो गया है और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 187.02 करोड़ रुपये।

    ram charan (5)

    यह भी पढ़ें- Hai Jawani To Ishq Hona Hai Collection Day 3: वरुण की फिल्म ने पेद्दी-बंदर को किया पस्त, संडे को धुआंधार कमाई

    स्पोर्ट्स ड्रामा (Sports Drama) का वर्ल्डवाइड कलेक्शन देखें तो फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 233.02 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है। जिसमें ओवरसीज ग्रॉस 46 करोड़ रुपये शामिल हैं।

    पेद्दी (Peddi) कलेक्शन डे वाइज

    पेद्दी डे 4 कलेक्शन- 31.90 करोड़ रुपये

    नेट इंडिया कलेक्शन- 157.15 करोड़ रुपये

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 233.02 करोड़ रुपये

    ram charan (2)

    'पेद्दी' के बारे में

    'पेद्दी' एक 2026 भारतीय तेलुगु भाषा की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे बुची बाबू सना ने लिखा और निर्देशित किया है। वृद्धि सिनेमाज के तहत वेंकट सतीश किलारू द्वारा निर्मित और आईवीवाई एंटरटेनमेंट के तहत ईशान सक्सेना द्वारा सह-निर्मित और माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रस्तुत, इसमें जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी के साथ राम चरण मुख्य भूमिका में हैं।

    यह भी पढ़ें- Peddi Box Office Collection Day 4: चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 'शिकारी' बनी राम चरण की फिल्म, किया धांसू कलेक्शन

    खबरें और भी