Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Hai Jawani To Ishq Hona Hai Collection Day 3: वरुण की फिल्म ने पेद्दी-बंदर को किया पस्त, संडे को धुआंधार कमाई

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 09:07 PM (IST)

    Hai Jawani To Ishq Hona Hai Day 3 Collection: वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है ने पेद्दी और बंदर से ज्यादा कलेक्शन किया है। ...और पढ़ें

    है जवानी तो इश्क होना है का कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    है जवानी तो इश्क होना है का कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) को भले ही मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। 

    राम चरण की फिल्म पेद्दी (Peddi) का बज और बॉबी देओल की बंदर (Bandar), दोनों मिलकर रोम-कॉम 'है जवानी तो इश्क होना है' की कमाई की रफ्तार को रोक नहीं पाईं। इस फिल्म ने संडे को कमाई के मामले में पेद्दी और बंदर को भी पीछे कर दिया है।

    विवादों के बाद भी धांसू कमाई

    डेविड धवन के निर्देशन में बनी वरुण धवन की फिल्म के रीमिक्स गानों को लेकर कंट्रोवर्सी हुई। मगर इन विवादों के बीच फिल्म ने पहले वीकेंड में अच्छी-खासी कमाई की। पहले दिन के मुकाबले वीकेंड में भी कारोबार जबरदस्त रहा। इस फिल्म ने पेद्दी को भी पीछे कर दिया जो इस वक्त सबसे ज्यादा कमाई कर रही है।

    संडे को कितना हुआ वरुण की फिल्म का कलेक्शन?

    सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई 'है जवानी तो इश्क होना है' ने शुरुआती कमाई में धांसू कमाई की है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, फिल्म का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7.25 करोड़ रुपये है, जो और भी बढ़ सकता है। वहीं, शनिवार को भी फिल्म ने इतना ही कमाया था। 


     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

    वहीं, फिल्म का पहले दिन का कारोबार 7.50 करोड़ रुपये था। कुल मिलाकर फिल्म ने नेट कलेक्शन 22 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 26 करोड़ रुपये के आसपास कर लिया है। 

    यह भी पढ़ें- Bandar Box Office Collection Day 1: 'पेद्दी' पर भारी पड़ी बॉबी देओल की 'बंदर'? पहले दिन शॉकिंग रहा कलेक्शन

    खबरें और भी

    पेद्दी और बंदर से कैसे आगे निकली फिल्म?

    बॉबी देओल स्टारर बंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत कम है। यह फिल्म सिंगल डे 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई और रविवार को भी यह हाल रहा। फिल्म ने पहले दिन 50 लाख, दूसरे दिन 95 लाख रुपये और तीसरे दिन 78 लाख रुपये कमाया था। कुल मिलाकर फिल्म 2 करोड़ के आसपास हो गई है।

    Peddi Bandar

    वहीं, बात करें पेद्दी की तो तीन भाषाओं में रिलीज हुई राम चरण की फिल्म यूं तो धांसू कमाई कर रही है, लेकिन हिंदी में कलेक्शन कम है। इस फिल्म ने हिंदी भाषा में रविवार को सिर्फ 3 करोड़ कमाया है, जबकि तमिल में 19 लाख और तेलुगु में 24.28 करोड़ कमाए हैं। चौथे दिन का कलेक्शन 27 करोड़ के पार है। फिल्म ने भारत में अब तक 150 करोड़ के पार नेट कलेक्शन कर लिया है। 

    यह भी पढ़ें- शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर छाई वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai, दो दिन में बंपर कलेक्शन