Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Peddi Box Office Collection Day 5: मंडे टेस्ट में पास हुई राम चरण की पेद्दी? कलेक्शन जानकर उड़ जाएंगे होश

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 08:36 PM (IST)

    Peddi Day 5 Box Office Collection: राम चरण की फिल्म पेद्दी बॉक्स ऑफिस पर सोमवार की परीक्षा पास कर पाई या नहीं, जानिए फिल्म के पांचवें दिन का कलेक्शन। ...और पढ़ें

    पेद्दी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    पेद्दी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सोमवार को पेद्दी का शॉकिंग कलेक्शन

    2. फिल्म की कमाई में पांचवें दिन भारी अंतर

    3. 200 करोड़ के करीब पहुंच गई फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पेद्दी से वाकई राम चरण ने गेम चेंज कर दिया है। आरआरआर के चार साल बाद राम चरण को हिट फिल्म मिली है। पिछले साल रिलीज हुई गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस पर खास सफल नहीं हो पाई थी। मगर स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा पेद्दी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। 

    4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पैन इंडिया फिल्म पेद्दी ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत को बनाए रखा। चार दिनों से फिल्म ने खूब नोट छापा। मगर सबकी निगाहें सोमवार के कलेक्शन पर थी। तेलुगु भाषा की एक्शन थ्रिलर सोमवार की परीक्षा में पास हो पाई या नहीं, फिल्म के शुरुआती आंकड़े से रिजल्ट सामने आ गया है।

    वीकेंड पर छा गई थी फिल्म

    चाहे साउथ, हो या फिर बॉलीवुड, फिल्में रिलीज के दिन और वीकेंड पर धांसू कमाई करती हैं, लेकिन बहुत कम ही हैं जो सोमवार को भी वीकेंड जैसी रफ्तार बनाए रखती हैं। कई फिल्मों का कलेक्शन सोमवार को धड़ाम से गिर जाता है। राम चरण की फिल्म पेद्दी के साथ भी ऐसा ही है। फिल्म को पांचवें दिन बड़ा झटका लगा है।

    सोमवार को पेद्दी का कलेक्शन

    सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी फिल्म पेद्दी ने पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 7.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि रविवार को कमाई का ये आंकड़ा 30 करोड़ रुपये के पार था। हालांकि, कमाई के बढ़ने के चांसेस हैं, लेकिन फिर भी यह रविवार के आंकड़े को छू नहीं पाएगी। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Peddi Box Office Collection Day 4: चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 'शिकारी' बनी राम चरण की फिल्म, किया धांसू कलेक्शन

    Peddi

    पेद्दी का डे वाइज कलेक्शन

    • प्री-कलेक्शन- 18.50 करोड़
    • पहला दिन- 51 करोड़
    • दूसरा दिन- 26.90 करोड़
    • तीसरा दिन- 28.85 करोड़
    • चौथा दिन- 31.90 करोड़
    • पांचवां दिन- 7.45 करोड़

    नेट इंडियन कलेक्शन- 164.60 करोड़

    ग्रॉस इंडियन कलेक्शन- 196 करोड़

    क्या है पेद्दी की कहानी?

    फिल्म की कहानी एक दिहाड़ी मजदूर (राम चरण) की है जो क्रिकेट और कुश्ती में अपने हुनर का इस्तेमाल करके अपने उस गांव के लिए कानूनी पहचान और अधिकार हासिल करने की लड़ाई लड़ता है जो किसी नक्शे पर नहीं है और जिसे सरकारी तौर पर मान्यता नहीं मिली है।

    यह भी पढ़ें- Peddi Worldwide Collection: वीकेंड पर 'पेद्दी' ने Box Office पर मचाया कोहराम, स्पोर्ट्स ड्रामा पर हुई जमकर धनवर्षा