Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    3 दिन में 1300 करोड़... Dhurandhar 2 छोड़िए, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बजाया डंका, कर रही ताबड़तोड़ कमाई

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 03:17 PM (IST)

    धुरंधर 2 तो कुछ नहीं, एक फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म ने तीन दिन में 1300 करोड़ कमाकर इतिहास रचा। ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ आगे निकली हॉलीवुड फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

    धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ आगे निकली हॉलीवुड फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्पाई थ्रिलर धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) को बॉक्स ऑफिस पर पटखनी देने एक बड़ी फिल्म आ गई है, जिसने मात्र तीन दिन में 1300 करोड़ कमा डाले हैं।

    इस फिल्म ने एक हफ्ते के लिए आदित्य धर की मूवी को बख्श दिया, लेकिन अब यह भारतीय ऑडियंस के बीच भी आ गई है। यह फिल्म है रयान गोसलिंग की प्रोजेक्ट हेल मेरी (Project Hail Mary)।

    धुरंधर 2 के बाद रिलीज हुई थी फिल्म

    हॉलीवुड साई-फाई एक्शन थ्रिलर प्रोजेक्ट हेल मेरी, धुरंधर 2 के ठीक एक दिन बाद यानी 20 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई। फिल्म का कलेक्शन इतना दमदार रहा कि इसने धुरंधर 2 का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया। 

    तीन दिन में कमाई हजार करोड़ के पार

    भारत को छोड़ प्रोजेक्ट हेल मेरी 20 मार्च को दुनियाभर में रिवीज हुई। यह फिल्म सबसे बड़ी वीकेंड ओपनिंग वाली फिल्म बन गई। इसने तीन दिन में 144 मिलियन डॉलर यानी 1321 करोड़ के करीब कारोबार कर लिया है। सबसे ज्यादा कमाई नॉर्थ अमेरिका में हुई।

    Project Hail Mary Collection

    नॉर्थ अमेरिका में 4000 से ऊपर थिएटर्स में रिलीज रयान गोसलिंग की फिल्म ने 80.5 मिलियन डॉलर (करीब 750 करोड़) कमाए हैं। वहीं, इंटरनेशनल मार्कट से फिल्म को 60.4 मिलियन डॉलर (563.23 करोड़ करीब) का फायदा मिला।

    क्या है प्रोजेक्ट हेल मेरी की कहानी?

    लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर निर्देशित फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अंतरिक्ष यान में भूलने की बीमारी (amnesia) के साथ जागता है और जिसके कंधों पर पूरी मानवता का बोझ होता है। फिल्म में रीलैंड ग्रेस और रॉकी की दोस्ती पर भी फोकस्ड किया गया है। 

    Ryan Gosling Movie

    भारत में धुरंधर 2 पर भारी पड़ेगी फिल्म

    रयान गोसलिंग, सैंड्रा हुलर, मिलना वायंट्रब, जेम्स ऑर्टिज, लिज किंग्समैन और लायोनेल बॉयस, केन लियुंग और प्रिया कंसारा जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म 26 मार्च को भारत में भी रिलीज हो गई है। अब देखते हैं कि हॉलीवुड फिल्म के चक्कर में भारत में धुरंधर 2 की कमाई पर असर पड़ता है या नहीं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- विदेशों में Dhurandhar 2 ने लहराया कामयाबी का परचम, UK में तोड़ा 6 फिल्मों का रिकॉर्ड