Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हॉलीवुड को खा गया 'हमजा', Dhurandhar 2 की वजह से टली 1800 करोड़ की फिल्म; निर्देशक बोले- 'हिम्मत कैसे हुई...'

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 12:03 PM (IST)

    धुरंधर: द रिवेंज का खौफ अब हॉलीवुड मेकर्स के अंदर भी देखने को मिल रहा है। एक बड़ी हॉलीवुड फिल्म की रिलीज डेट भारत में धुरंधर-2' के चक्कर में टाली गई। ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 की वजह से टली हॉलीवुड फिल्म की रिलीज/ फोटो- Instagram

    धुरंधर 2 की वजह से टली हॉलीवुड फिल्म की रिलीज/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर: द रिवेंज' की आंधी सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में चल रही है। महज 6 दिनों के अंदर इस फिल्म ने 900 करोड़ रुपये कमाकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना लिया है। रणवीर सिंह की फिल्म का खौफ सिर्फ इंडियन फिल्ममेकर्स में ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड फिल्म निर्माताओं के अंदर भी बैठ गया है।

    भारत में 'धुरंधर 2' के तूफान को देखते हुए हाल ही में 1800 करोड़ के आसपास के बजट में बनी एक बड़ी हॉलीवुड फिल्म की रिलीज को टालना पड़ा है। किस हॉलीवुड फिल्म की भारत में रिलीज 'धुरंधर 2' के कारण पोस्टपोन हुई है, आइए नीचे विस्तार से जानते हैं:

    हॉलीवुड फिल्म की 'धुरंधर 2' ने की हालत खस्ता

    'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) की वजह से जिस हॉलीवुड फिल्म की इंडिया में रिलीज डेट पोस्टपोन क रनी पड़ी है, वह 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' (Project Hail Mary) है। यह फिल्म 20 मार्च को दुनियाभर में रिलीज की गई है और अच्छी कमाई कर रही है। इंडिया में इस फिल्म की रिलीज को इसलिए टाला गया, क्योंकि इस वक्त यहां 'धुरंधर 2' का तूफान आया हुआ है।

    यह भी पढ़ें- 'मुझे दीपिका से जलन...'Dhurandhar 2 देखने के बाद यूट्यूबर ने एक्ट्रेस के बारे में कही ऐसी बात, मिला ये जवाब

    फिल्म की रिलीज टालने को लेकर इसके निर्देशक फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर ने हाल ही में बताया कि किस तरह से इंडियन फिल्मों की पॉपुलैरिटी ग्लोबल लेवल पर बढ़ रही है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए फिल लॉर्ड ने कहा कि एक दशक पहले जब कोई हॉलीवुड फिल्म रिलीज होती थी, तो भारतीय फिल्मों को अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ानी पड़ती थी, लेकिन अब सिचुएशन बिल्कुल उल्टी हो चुकी है। 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' के निर्देशक ने हंसते हुए कहा, "आपकी इतनी सफल फिल्म इंडस्ट्री होने की हिम्मत कैसे हुई?"

    खबरें और भी

    phil lord

    'अमेरिका की टॉप 10 फिल्मों में जरूर होती है भारतीय फिल्म'

    निर्देशक ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारतीय सिनेमा का मार्केट यूएस में कितनी तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा,

    "मुझे यह कहने की जरूरत नहीं है, जब आप अमेरिका की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट देखते हैं, तो उसमें बॉलीवुड मूवीज जरूर शामिल होती हैं। वे फिल्में अमेरिकन सिनेमाघरों में प्ले होती हैं। कई लोगों को लगता है कि यह क्या है, लेकिन वहां पर इसकी एक बड़ी ऑडियंस है। हर साल यह बढ़ रहा है। इंडियन मूवीज अमेरिका में बड़े पैमाने पर सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण होती जा रही हैं, जिसकी शुरुआत 'RRR' से हुई है। 'आरआरआर' ने वह कर दिखाया है, जो पहले कई भारतीय फिल्में नहीं कर पाई थीं। वह इंडियन सिनेमा की अमेरिका के साथ-साथ साउथ एशिया में भी व्यूअरशिप को काफी आगे ले आई है।"

    cristopher

    इंडिया में कब रिलीज होगी 'प्रोजेक्ट हेल मैरी'?

    इंडिया में भले ही 'धुरंधर: द रिवेंज' से इस फिल्म का क्लैश टल गया हो, लेकिन अब 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' कल यानी 26 मार्च को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म साल 2021 में आई एंडी वेयर के नॉवेल पर बेस्ड है, जिसमें रयान गोस्लिंग, सैंड्रा हुलर, जेम्स ऑर्टिज और लियोनेल बॉयस मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 'घातक' साबित हुई धुरंधर 2, तोड़ डाले कई रिकॉर्ड