Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa 2 Box Office Collection: अरे बस कर भाई! 52वें दिन भी पुष्पाराज का तांडव जारी, इमरजेंसी को दी टक्कर?

    Updated: Sun, 26 Jan 2025 07:35 AM (GMT+05:30)

    साउथ फिल्म पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule Box Office Collection) सिनेमाघरों में आखिरी सांस ले रहा है। जल्द ही मूवी बड़े पर्दे से हटा ली जाएगी। हाला ...और पढ़ें

    52वें दिन पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कारोबार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    52वें दिन पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कारोबार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. जवान को पछाड़ चुकी है पुष्पा 2 द रूल
    2. सुकुमार ने पुष्पा 2 द रूल का किया निर्देशन
    3. पुष्पा 2 ने कर लिया है इतना कलेक्शन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्या जवान, क्या पठान..., बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों तो सिर्फ और सिर्फ पुष्पा छाया हुआ है। इसका सबूत पुष्पा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है। ज्यादा बज वाली फिल्में पहले हफ्ते तो जमकर कमाई करती हैं, लेकिन समय के साथ उनका कारोबार चंद लाखों में सिमट जाता है। मगर पुष्पाराज तो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। 52वें दिन भी इस फिल्म ने अच्छा-खासा कलेक्शन कर लिया है।

    5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule) जब से रिलीज हुई है, तभी से बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है। यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली भारतीय फिल्म है। इसने पहले दिन 175 करोड़ के करीब कारोबार किया था। समय के साथ फिल्म की कमाई में गिरावट आई है, लेकिन फिर भी यह नई फिल्मों पर भारी पड़ रही है।

    पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    पुष्पा ने 46 दिनों तक करोड़ों में कलेक्शन किया था। हालांकि, आठवें हफ्ते तक फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट आई है। 51वें दिन जहां फिल्म ने 30 लाख रुपये के करीब कारोबार किया था, तो वहीं आठवें शनिवार को शुरुआती कमाई में ठीक-ठाक कलेक्शन हो गया है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 50 लाख रुपये कमा लिया है। सही आंकड़े इससे ज्यादा भी हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office Day 50: आखिरी वक्त में भी पैसों से नहा रहा पुष्पाराज, 50वें दिन अजय देवगन के छुड़ाए पसीने!

    View this post on Instagram

    A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

    इमरजेंसी को दी टक्कर?

    पुष्पा 2 के आने के बाद कई फिल्में रिलीज हुईं। गेम चेंजर, बेबी जॉन, फतेह आईं, लेकिन कोई भी पुष्पा को हरा नहीं पाया। कंगना रनौत की लेटेस्ट मूवी इमरजेंसी भी एक हफ्ते में ही लुढ़कती दिखाई दे रही है। नौवें दिन फिल्म ने अभी तक सिर्फ 85 लाख रुपये का कारोबार किया है। ऐसे में यह फिल्म लाखों में सिमटती है या करोड़ों में... यह आधिकारिक आंकड़े ही बता सकते हैं।

    खबरें और भी

    पुष्पा 2 की स्टार कास्ट

    पुष्पा द राइज का सीक्वल पुष्पा 2 का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल, श्रीतेज, जगपति बाबू और सौरभ सचदेवा जैसे अभिनेता अहम भूमिका में हैं।

    यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Day 49 Collection: थक गया पुष्पाराज! पुष्पा 2 की गाड़ी का पेट्रोल खत्म, लाखों में सिमटी कमाई