Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa 2 Box Office: सबको डराने वाला 'पुष्पाराज' इन दो राज्यों में रह गया कंगाल? बॉक्स ऑफिस पर इतनी सी कमाई

    Updated: Tue, 17 Dec 2024 05:23 PM (IST)

    एक तरफ पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule Box Office Collection) दुनियाभर में जमकर नोट छाप रहा है दूसरी ओर कुछ राज्यों में पुष्पा का राज फीका पड़ा है। ...और पढ़ें

    इन राज्यों में पुष्पा 2 का हुआ बुरा हाल। फोटो क्रेडिट- एक्स
    इन राज्यों में पुष्पा 2 का हुआ बुरा हाल। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी पुष्पा 2
    2. सुकुमार ने किया है फिल्म का निर्देशन
    3. दो फिल्मों को पछाड़ने की तैयारी में पुष्पा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule) बॉक्स ऑफिस पर सच में रूल कर रही है। यह फिल्म जहां दुनियाभर में जमकर नोट छाप रही है और हिंदी बेल्ट में भी कारोबार आसमान छू रहा है, लेकिन दो राज्यों में फिल्म मुंह के बल गिर गई है। आलम यह है कि 30 और 40 करोड़ कमाने वाली पुष्पा इन राज्यों में एक करोड़ भी नहीं कमा पा रही है। 

    5 दिसंबर को सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म पुष्पा 2 सिनेमाघरों में तीन साल बाद रिलीज हुई। पुष्पा द राइज की सफलता के बाद से ही दर्शक इसका इंतजार कर रहे थे। हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन की धमाकेदार वापसी ने सिनेमाघरों में तूफान ला दिया। मगर बस दो राज्यों के सिनेमाघर सूने रह गए।

    पुष्पा 2 का हिंदी में धमाल

    तेलुगु थ्रिलर पुष्पा 2 ने पहले दिन 175 करोड़ रुपये से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था जो अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग थी। इस फिल्म ने पहले वीकेंड में ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया था। पुष्पा की जिस भाषा में सबसे ज्यादा कमाई हुई, वो हिंदी बेल्ट में रहा। भले ही तेलुगु भाषा में पुष्पा 2 ने दमदार ओपनिंग की, लेकिन बाद के दिनों में जिसने फिल्म की लाज बचाई, वह हिंदी बेल्ट था। फिल्म का ओवरऑल इंडियन नेट कलेक्शन 900 करोड़ के पार है, जबकि दो राज्यों में यह डोल गई है।

    यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Collection: नोटों का अंबार लगा रहा है 'पुष्पाराज', इन दो फिल्मों को कुचलकर बनेगा वर्ल्ड नंबर-1

    View this post on Instagram

    A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

    इन राज्यों में पुष्पा का हाल बेहाल

    तेलुगु में जहां अल्लू अर्जुन की फिल्म 28 या 35 करोड़ कमा रही थी, वहीं हिंदी बेल्ट में मूवी 56 और 73 करोड़ से बॉक्स ऑफिस हिलाया था। तमिल में भी पुष्पा को खासा पसंद किया गया, लेकिन कन्नड़ और मलयालम का हाल बुरा रहा। पुष्पा 2 कर्नाटक और केरल में कमाई बहुत कम कर पाई। पहले दिन कर्नाटक में मूवी ने सिर्फ 1 करोड़ से खाता खोला था और केरल में कमाई 5 करोड़ रही थी। पिछले कुछ दिनों में दोनों ही राज्यों में कारोबार एक करोड़ भी नहीं पहुंच पाया। 

    कर्नाटक में पुष्पा 2 ने 12 दिन के अंदर सिर्फ 6.72 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जबकि केरल में कमाई सिर्फ 13 करोड़ है। सैकनिल्क के मुताबिक.. 

    खबरें और भी

    कर्नाटक केरल
    पहला दिन 1 करोड़ 4.95 करोड़
    दूसरा दिन 65 लाख 1.85 करोड़
    तीसरा दिन 8 लाख 1.85 करोड़
    चौथा दिन 1.1 करोड़ 1.95 करोड़
    पांचवां दिन 50 लाख 60 लाख
    छठा दिन 40 लाख 50 लाख
    सातवां दिन 60 लाख 40 लाख
    आठवां दिन 25 लाख 30 लाख
    नौवां दिन 20 लाख 20 लाख
    दसवां दिन 45 लाख 40 लाख
    ग्यारहवां दिन 60 लाख 45 लाख
    बाहरवां दिन 17 लाख 18 लाख
    टोटल कलेक्शन 6.72 करोड़ 13.63 करोड़

    यह भी पढ़ें- SRK नहीं, 90s का बेताज 'बादशाह' है ये सुपरस्टार, Box Office पर कोई नहीं तोड़ पाया सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड