Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raid 2 Collection Day 18: तीसरे संडे रेड 2 की कमाई ने सबको किया सरप्राइज, 18वें दिन छाप डाले करारे नोट

    Updated: Sun, 18 May 2025 10:27 PM (IST)

    Raid 2 Box Office Collection अजय देवगन की फिल्म रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए है। रिलीज के तीसरे सप्ताह में एंट्री के बाद भी ये फिल्म हार मा ...और पढ़ें

    अजय देवगन रेड 2 कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)
    अजय देवगन रेड 2 कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. रेड 2 ने 18वें दिन की शॉकिंग कमाई
    2. बॉक्स ऑफिस पर रेड 2 का दबदबा
    3. अजय देवगन की सफल फिल्म बनी रेड 2

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Raid 2 Collection Day 18 Report: इस महीने की शुरुआत में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर फिल्म रेड 2 का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर कायम है। वीक डे में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वीकेंड पर इस मूवी ने एक बार फिर से दहाड़ लगाई है। रिलीज के 18वें दिन और तीसरे रविवार को रेड पार्ट 2 की कमाई शॉकिंग रही है। 

    संडे की छुट्टी की पूरा फायदा उठाते हुए अजय की इस मूवी ने धमाकेदार कलेक्शन कर बड़ी उपलब्धि हासल कर ली है। आइए फिल्म के बिजनेस के ताजा रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं। 

    रेड 2 का धमाका है जारी

    वीक डे के बाद किसी भी फिल्म के लिए वीकेंड की कमाई में उछाल देखने को मिलना लाजिमी होता है। लेकिन बहुत मूवीज ऐसी होती हैं, जो तीसरे वीकेंड पर भी बंपर तरीके से नोट छापती हैं। फिलहाल अजय देवगन की रेड 2 कुछ इसी तरह का फिल्म बनकर उभरी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 18वें दिन रेड पार्ट 2 करीब 6 करोड़ की बमफाड़ कमाई कर ली है, जो शनिवार की तुलना में अधिक है। 

    ये भी पढ़ें- Raid 2 Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर 16 दिन में ही रेड 2 ने कर दिया खेल! विदेशों में बना डाला ये रिकॉर्ड

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    बीते तीनों की रिपोर्ट से रविवार के फिल्म के कलेक्शन का मिलान किया जाए तो आज की इनकम सबसे अधिक रही है। इसके साथ ही अब रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर नेट 150 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही अजय की इस फिल्म के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। 

    रेड 2 की कमाई का सिलसिला

    • पहला वीक- 98.89 करोड़

    • दूसरा वीक- 41.33 करोड़

    • तीसरा वीकेंड- 13 करोड़

    • कुल कलेक्शन- 153 करोड़

    इस तरह से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक रेड पार्ट 2 की कमाई का कारवां चला है। मालूम हो कि विक्की कौशल की छावा के बाद अब रेड 2 इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Raid 2 Collection Day 17: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन ने मारी बड़ी 'रेड'! 17वें दिन की कमाई कर देगी हैरान