Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raid 2 Worldwide Collection: सिंघम की तरह बॉक्स ऑफिस पर गरजे Ajay Devgn, 15 दिन में कमाई से रच दिया इतिहास

    Updated: Fri, 16 May 2025 08:10 AM (GMT+05:30)

    Raid 2 Worldwide Collection Day 15 अजय देवगन स्टारर फिल्म रेड 2 को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं और इसने आते ही न केवल घरेलू बॉक्स ऑफिस बल्कि दुनियाभर के ...और पढ़ें

    अजय देवगन स्टारर रेड 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अजय देवगन स्टारर रेड 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 1 मई को थिएटर्स में आई थी एक्शन थ्रिलर रेड 2
    2. भारत में 100 करोड़ पार कर चुकी है रेड 2
    3. दुनियाभर में इतिहास रचने को करीब है फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Raid 2 Box Office Collection Worldwide Day 15: इसी महीने की 1 तारीख को द भूतनी, रेट्रो और हिट द थर्ड केस जैसी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं, लेकिन किसी में भी इतनी हिम्मत नहीं थी जो रेड के सीक्वल का सामना कर सके। रेड 2 जब से सिनेमाघरों में आई है, तभी से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

    रेड 2 साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म रेड का सीक्वल है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के पार कारोबार किया था, वहीं दुनियाभर में बिजनेस 153 करोड़ रुपये के करीब था। फिल्म की इतनी जोरदार सफलता के बाद मेकर्स सात साल बाद इसका सीक्वल लेकर आए जिसने पहली वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। 

    रेड 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    रेड 2 ने 10 दिन के अंदर ही 100 करोड़ रुपये के पार कमा लिया था और अब यह आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बात करें वर्ल्डवाइड की तो रेड 2 अब 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने के करीब है। इस फिल्म ने अभी तक 185 करोड़ रुपये के करीब कमा डाला है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

    बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 14 मई तक अजय देवगन स्टारर फिल्म ने 179.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और 15 मई को भारत में कलेक्शन 3.07 करोड़ रुपये था। इस लिहाज से माना जा सकता है कि 15 दिनों तक कारोबार 185 करोड़ के आसपास पहुंच जाएगा। बाकी आधिकारिक आंकड़े आने अभी बाकी हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Raid 2 Worldwide Collection Day 14: चीते की रफ्तार से विदेशों में दौड़ी रेड 2, 200 करोड़ से बस कुछ कदम दूर

    क्या है फिल्म की कहानी?

    रेड 2 की कहानी अमय पटनायक के एक सफेदपोश नेता के काले-चिट्ठे खोलने से होती है। इस बार इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक का पाला दादाभाई (रितेश देशमुख) से पड़ा है जो अच्छाई पर मुखौटा लेकर काले धंधे कर रहा है। अमय को उसके खिलाफ टिप मिलती है और वह जांच में जुट जाता है। फिल्म में इलियाना डिक्रूज को वाणी कपूर ने रिप्लेस किया है। फिल्म में सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक, रजत कपूर और अमित सियाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं।

    यह भी पढ़ें- Raid 2 Collection Day 15: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन ने मारी रेड! 15वें दिन अचानक बदला कमाई का गणित