Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Raja Shivaji Box Office Day 10: रफ्तार के घोड़े पर सवार राजा शिवाजी, वीकेंड पर मोटी कमाई से मारी बाजी

    Updated: Sun, 10 May 2026 07:56 PM (IST)

    अभिनेता रितेश देशमुख की लेटेस्ट पीरियड ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ...और पढ़ें

    रितेश देशमुख की राजा शिवाजी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    रितेश देशमुख की राजा शिवाजी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. राजा शिवाजी फिल्म का धमाका जारी

    2. वीकेंड पर फिर से बड़ी कमाई

    3. रितेश देशमुख की राजा शिवाजी प

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मराठी सिनेमा की तरफ से हाल ही में फिल्म राजा शिवाजी को रिलीज किया गया है। इस मूवी में अभिनेता रितेश देशमुख ने महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका को अदा किया है। एक्टर के अलावा रितेश ने इस मूवी के निर्देशक की कमान को भी संभाले रखा है। 

    बॉक्स ऑफिस पर रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने अब तक शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है और फिल्म की बंपर कमाई का सिलसिला रिलीज के 10वें दिन भी जारी रहा है। आइए जानते हैं कि दूसरे रविवार को इस मूवा का कलेक्शन कितना रहा है।

    राजा शिवाजी के 10वें दिन की कमाई

    रविवार का दिन पीरियड ड्रामा राजा शिवाजी की रिलीज का 10वां दिन रहा है। अक्सर देखा जाता है कि वीकेंड पर फिल्मों की कमाई में काफी तेजी देखने को मिलती है। ठीक यही आलम राजा शिवाजी को लेकर भी बना हुआ है और दूसरे संडे को ये मराठी फिल्म रफ्तार के घोड़े पर सवार हुई नजर आई है।

    यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office: दुनियाभर में 'राजा शिवाजी' ने मचाया गदर, शुक्रवार को Historical Drama पर हुई नोटों की बारिश

    rajashivajicollectionday7

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 10वें दिन रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है, जोकि एक शानदार आंकड़ा माना जा रहा है। इस बीच गौर किया जाए राजा शिवाजी के ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो अब तक ये फिल्म मराठी और हिंदी भाषा को मिलाकर 70 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।

    खबरें और भी

    raja shivaji box office day 6

    कुल मिलाकर कहा जाए फिल्म की ऐतिहासिक कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और ये फिल्म सिनेमाघरों में उनका भरपूर मनोरंजन भी कर रही है। यही कारण है जो राजा शिवाजी कमाई के मामले में धमाल मचाती हुई दिख रही है। जिस तरह से रितेश ने इस मूवी को तैयार किया है, उसकी प्रशंसा तमाम क्रिटिक्स द्वारा भी की गई है। 

    राजा शिवाजी के बाद रितेश की अगली फिल्म

    ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा राजा शिवाजी में रितेश देशमुख का एक्शन और इंटेस अवतार देखने को मिला है। अब ये चर्चा भी तेज हो गई है कि आने वाले समय में वह राजा शिवाजी के बाद किस मूवी में दिखेंगे। आपको बता दें कि रितेश की अगली फिल्म का नाम धमाल 4 है, जिसके जरिए वह कॉमेडी को जॉनर में वापसी करेंगे। 

    यह भी पढ़ें- Box Office: 'भूत बंगला', 'राजा शिवाजी' और Krishnavataram का वीकेंड धमाल; किसने बटोरे सबसे ज्यादा दर्शक?