Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ranveer Singh ने छीनी शाह रुख खान की गद्दी, इस देश में भी कमाई में नंबर-1 बनी Dhurandhar 2

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 03:19 PM (IST)

    अभिनेता रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों कमाई के मामले में देश और विदेश दोनों जगह धमाल मचा रही है। ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह और शाह रुख खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    रणवीर सिंह और शाह रुख खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. धुरंधर 2 की रिकॉर्डतोड़ कमाई अब भी जारी

    2. विदेश में नहीं थम रही धुरंधर 2 की रफ्तार

    3. अब शाह रुख खान की मूवी से निकली आगे

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज को एक महीने से ज्यादा का समय बीत गया है। इसके बावजूद कमाई के मामले में रणवीर सिंह स्टारर ये मूवी हार मानने को तैयार नहीं है और धमाकेदार कलेक्शन करती हुई नजर आ रही है। भारत में रिकॉर्डतोड़ बिजनेस करने के बाद अब धुरंधर द रिवेंज विदेशों में भी बढ़िया कमाई कर रही है। 

    इस बीच अब धुरंधर 2 ने शाह रुख खान की एक बड़ी फिल्म को रिकॉर्ड को तोड़ते हुए यूनाइटेड किंगडम में अपना राज कायम किया है और कमाई के मामले में नंबर-1 बन गई है। 

    यूके में धुरंधर 2 की धूम

    बीते महीने 19 मार्च को धुरंधर 2 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। ओपनिंग डे से धमाकेदार कारोबार करने वाली ये फिल्म महीनेभर बाद भी कमाई की रफ्तार पर ब्रेक लगाती हुई नजर नहीं आ रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अब अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है कि धुरंधर 2 ने यूके में सबसे ज्यादा कमाई के मामले में शाह रुख खान की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 ने पुष्पा 2 के बाद एक और फिल्म का सिंहासन जलाकर किया राख, अब 'दंगल' का 'मंगल' भारी करने को बेताब

    dhurandhar 2 (4)

    तरण के अनुसार धुरंधर द रिवेंज अब हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म बन गई है, जिसने यूनाइटेड किंगडम के बॉक्स ऑफिस पर 4.388 मिलियन पाउंड की कमाई की है, जोकि भारतीय मुद्रा के आधार पर 55 करोड़ से ज्यादा की रकम होता है।

    दूसरी तरफ साल 2023 में रिलीज होने वाली किंग खान की पठान ने यूके में करीब 4.380 मिलियन पाउंड का बिजनेस किया था। इस आधार पर अब धुरंधर द रिवेंज यूनाइटेड किंगडम में हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवी बन चुकी है। 

    वर्ल्डवाइड कमाई में भी धुरंधर 2 का कमाल

    गौर किया जाए धुरंधर 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो अब तक रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की ये फिल्म पूरी दुनिया में 1790 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। इसके साथ ही ये फिल्म कमर्शियल तौर हिंदी सिनेमा की सबसे सफल मूवी बनने की दहलीज पर भी खड़ी है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फिर लौटेगी Dhurandhar की अनदेखी कहानी, मोटा पैसा कमाने के लिए आदित्य धर ने खेला दांव?