Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RARKPK Box Office Day 26: 'गदर 2' ने 'रॉकी और रानी' को रोने पर किया मजबूर, 150 करोड़ भी नहीं कमा पा रही फिल्म

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 11:21 AM (IST)

    Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Collection Day 26 करण जौहर के डायरेक्शन में बनी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए अब बिजनेस कर पाना मुश्किल ...और पढ़ें

    Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Collection Day 26
    Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Collection Day 26

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Collection Day 26: आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का बिजनेस लगातार गिरता जा रहा है। फिल्म जल्द रिलीज के एक महीने पूरे करने वाली है, लेकिन अब तक 150 करोड़ भी नहीं कमा पाई है।

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का डायरेक्शन करण जौहर ने किया है। इस फिल्म के साथ उन्होंने 7 सालों बाद निर्देशक की कुर्सी पर वापसी की। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज की गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत भी की, लेकिन गदर 2 की रिलीज के बाद से फिल्म रोने पर मजबूर हो गई है।

    शुरुआत में किया शानदार बिजनेस

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 11.1 करोड़ के साथ शुरुआत की। इसके बाद दो दिनों के अंदर फिल्म का बिजनेस 16 और 17 करोड़ तक पहुंच गया। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने पहले हफ्ते में 73.33 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया। वहीं, दूसरे हफ्ते में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने कुछ कम कमाई की, लेकिन फिर भी 47.45 करोड़ कमाए। वहीं, तीसरा हफ्ता खत्म होने के साथ ही फिल्म ने का बिजनेस 20 करोड़ तक सिमट गया

    गदर 2 ने बिगाड़ा खेल

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लेटेस्ट बिजनेस की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार (18 अगस्त) को  1 करोड़ कमाए। इसके बाद शनिवार को 1.85 और रविवार को 2.28 करोड़ रहा बिजनेस। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को कलेक्शन 65 लाख और मंगलवार को 60 लाख (शुरुआती आंकड़े) रहा। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने इसके साथ ही डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर अब तक 146.40 करोड़ का नेट लाइफटाइम कलेक्शन कर लिया है।

    खबरें और भी

    फिल्म की कहानी

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। RRKPK में एक बंगाली लड़की और पंजबी लड़के की लव स्टोरी दिखाई गई है, जिनके बीच दुश्मन परिवार बन जाता है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। इनके साथ फिल्म धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन जैसे गुजरे दौर के टॉप एकटर्स भी शामिल है।