Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RARKPK Box Office Collection: नहीं चला आलिया और रणवीर का स्टारडम! गिरते-पड़ते 'रॉकी और रानी' ने कमाए 150 करोड़

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 10:20 AM (IST)

    Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Collection रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पिछले कई दिनों से बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस करने के लिए मशक्कत कर रही है। फ ...और पढ़ें

    Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Collection
    Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Collection

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Collection: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी धर्मा प्रोडक्शन जैसे बड़े बैनर के तले बनी फिल्म है। सुपरस्टार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट RARKPK की लीड स्टार कास्ट हैं। भारी भरकम बजट में बनी इस फिल्म को फिर भी 150 करोड़ कमाने में पसीने छूट गए।

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी अब रिलीज के लगभग एक महीने बाद 150 करोड़ कमा पाई है, वो भी गिरते- पड़ते। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को गदर 2 और ओएमजी 2 जैसी फिल्मों से तगड़ा मुकाबला करना पड़ा। हालांकि, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और करण जौहर के सामने इन फिल्मों का स्टारडम बेहद कम था, लेकिन ये RARKPK के बिजनेस में सेंध लगा गई।

    ओपनिंग थी शानदार

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को रिलीज हुई और ठीक- ठाक ओपनिंग की। फिल्म ने पहले दिन 11.10 करोड़ के साथ शुरुआत की। वहीं, ओपनिंग वीकेंड पर 45.90 करोड़ कमा लिए। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने इसके बाद महज सात दिनों 73 से ज्यादा का बिजनेस कर लिया और दूसरे हफ्ते में 120 करोड़ कमा लिए।

    किसने मारी सेंध

    फिल्म ने इतनी तेजी से बिजनेस किया कि लगा आलिया और रणवीर की फिल्म आराम से 200- 300 करोड़ कमा ले जाएगी,  लेकिन गदर 2 ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सारे सपनों पर हथौड़ा चला दिया।

    खबरें और भी

    एक महीने में कमाए 150 करोड़

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लेटेस्ट बिजनेस की बात करें तो ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने फिल्म के लेटेस्ट बिजनेस की अपडेट शेयर की है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 28 अगस्त को डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का लाइफटाइम नेट बिजनेस कर लिया है।

    पठान के बाद बनी दूसरी फिल्म

    ओवरसीज रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने 19.2 डॉलर कमा लिए है। इसके साथ ही फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 340 करोड़ हो गया। RARKPK साल 2023 की विदेश में पठान के दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। बता दें कि पठान ने ओवरसीज 50 डॉलर का बिजनेस किया था।