Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RRKPK Worldwide Collection: दुनियाभर में छाई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', 100 करोड़ से ज्यादा की हुई कमाई

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Wed, 02 Aug 2023 08:41 AM (IST)

    RRKPK Worldwide Collection करण जौहर की निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को रिलीज हुई थी। पहले दिन से यह मूवी रफ्तार से कमाई किए जा ...और पढ़ें

    Still Image of Ranveer Singh and Alia Bhatt from RRKPK
    Still Image of Ranveer Singh and Alia Bhatt from RRKPK

    HighLights

    1. 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
    2. फिल्म के कलेक्शन पर करण जौहर ने जताया आभार
    3. दुनियाभर में छाई रणवीर-आलिया स्टारर फिल्म की कहानी

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Worldwide Collection: बॉलीवुड से आई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। यह करण जौहर (Karan Johar) की मोस्ट अवेटेड डायरेक्टोरियल कमबैक फिल्म है, जिसे दर्शकों की भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, समीक्षकों ने कहानी के आधार पर फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया दी। मगर इन सबके बीच 'रॉकी और रानी...' ने दुनियाभर में ताबड़तोड़ बिजनेस किया है।

    मेकर्स ने जताई 'रॉकी और रानी...' की कमाई पर खुशी

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ऐसे वक्त में बॉक्स ऑफिस पर जलवा काट रही है, जब हॉलीवुड से आई 'ओपेनहाइमर' के हर ओर चर्चे हैं। 'ओपेनहाइमर' की आंधी के बीच 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कमाई ने निर्माताओं की उम्मीद को पार कर दिया है। अब कलेक्शन पर करण जौहर की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने 'रॉकी और रानी...' को प्यार देने के लिए लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया है।

    100 करोड़ के पार पहुंची 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'

    28 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने पर करण ने खुशी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "रॉकी, रानी और हमारी कहानी के लिए दुनिया भर से अपना प्यार देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।"

    वहीं, धर्मा प्रोडक्शन्स की तरफ से लिखा गया ''हर तरफ से सिर्फ प्रेम क्योंकि इनकी प्रेम कहानी हो रही है दुनियाभर में फेमस। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़। सच में लव है, तो सब है।''

    सिलेब्स ने भी की तारीफ

    बता दें कि रणवीर सिंह-आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म की तारीफ कई सिलेब्रिटीज तक कर चुके हैं। भूमि पेडनेकर, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, अथिया शेट्टी जैसे कलाकारों ने फिल्म की तारीफ की है।

    खबरें और भी