Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger 3 Box Office Day 14: पटरी पर आया 'टाइगर 3' का कलेक्शन, शनिवार को सलमान की फिल्म की कमाई में आया उछाल

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 25 Nov 2023 10:47 PM (IST)

    Tiger 3 Box Office Day 14 एक्शन से भरपूर सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 को रिलीज हुए दो हफ्तों का समय बीत चुका है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस ...और पढ़ें

    Salman Khan and Katrina Kaif from Tiger 3
    Salman Khan and Katrina Kaif from Tiger 3

    HighLights

    1. सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म है 'टाइगर 3'
    2. इमरान हाशमी ने प्ले किया है ग्रे शेड कैरेक्टर
    3. शनिवार की कमाई में आया उछाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 Box Office Collection Day 14: सलमान खान (Salman Khan) की एक्शन से भरपूर फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) को रिलीज हुए 14 दोनों का वक्त बीत चुका है। दिवाली के दिन रिलीज होकर बंपर कमाई लेने वाली इस फिल्म के कलेक्शन में बाकी के दिनों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले। हालांकि, धीमी रफ्तार से ही सही फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में शामिल होने की तैयारी कर ली है।

    'टाइगर 3' के कलेक्शन में आया उछाल

    'टाइगर 3' यशराज स्पाई यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है। पहले दिन फिल्म ने 40 करोड़ के पार की ओपनिंग ली थी। हालांकि, 'टाइगर 3' का हाईएस्ट सिंगल डे कलेक्शन अभी तक 59.25 करोड़ रहा है। इसके बाद फिल्म की कमाई में कभी गिरावट तो कभी बढ़ोतरी देखने को मिली। बहरहाल, शनिवार को फिल्म ने शुक्रवार से बेहतर कमाई की। अभी तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की 14वें दिन की कमाई में उछाल देखा गया है।

    300 करोड़ कमाने के बेहद करीब

    सैकनिल्क की रिपोर्ट में फिल्म का अर्ली कलेक्शन दिया गया है, जिसके मुताबिक, टाइगर 3 ने रिलीज के दूसरे शनिवार 6.33 करोड़ की कमाई की है। इसके पहले शुक्रवार को फिल्म ने 3.8 करोड़ कमाए थे। 'टाइगर 3' का टोटल कलेक्शन 265 करोड़ हो गया है। जिस रफ्तार से मूवी आगे बढ़ रही है, उसे देखकर कहना गलत नहीं होगा की फिल्म अगले 10 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है।

    टाइगर 3 का अब तक का कलेक्शन

    • पहला दिन- 44.5 करोड़
    • दूसरा दिन- 59.25 करोड़
    • तीसरा दिन-44.3 करोड़
    • चौथा दिन-21.1 करोड़
    • पांचवां दिन-18.5 करोड़
    • छठा दिन-13.25 करोड़
    • सातवां दिन-18.5 करोड़
    • आठवां दिन-10.5 करोड़
    • नौवां दिन-7.35 करोड़
    • दसवां दिन-6.7 करोड़
    • ग्यारवां दिन- 5.8 करोड़
    • बाहरवां दिन- 5.12 करोड़
    • तेहरवां दिन- 3.8 करोड़

    यह भी पढ़ें: Tiger 3 Collection Day 11: 'जवान' जैसा जलवा दिखाने में छूटे टाइगर 3 के पसीने, बुधवार को कमा पाई महज इतने करोड़

    खबरें और भी