विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान की 'किक' से हिला बॉक्स ऑफिस

By Edited By:
Updated: Wed, 30 Jul 2014 12:28 PM (IST)

सलमान खान की फिल्म 'किक' ने जबरदस्त ओपनिंग करते हुए महज दो दिन में 53 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सलमान खान की फिल्म 'किक' ने जबरदस्त ओपनिंग करते हुए महज दो दिन में 53 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

शुक्रवार को 26.40 करोड़ के कारोबार के साथ धमाकेदार शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने कल 27.15 करोड़ का बिजनेस किया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के बिजनेस की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया, 'किक ने दो दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। दूसरे दिन भी फिल्म की रफ्तार बनी रही। भारत में फिल्म ने दूसरे दिन 27.15 करोड़ का बिजनेस किया।'

दो दिन में किक 53.55 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। माना जा रहा है कि ईद यानी मंगलवार तक किक 115 करोड़ का कारोबार कर 2014 की सबसे सफल फिल्म बन जाएगी।

क्लिक करके जानें, सलमान ने अपने बॉडीगार्ड को क्‍यों जड़ा तमाचा

पढ़ें: जिंदगीभर कुंवारे रहेंगे सलमान