Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sam Bahadur Box Office Collection Day 6: Animal की सुनामी में डटी 'सैम बहादुर', छठे दिन की सॉलिड कमाई

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 06 Dec 2023 10:12 PM (IST)

    Sam Bahadur Day 6 Collection विक्की कौशल स्टारर मूवी सैम बहादुर को फैंस की तरफ से काफी प्यार मिला है। इस मूवी में विक्की कौशल की एक्टिंग और फिल्म की क ...और पढ़ें

    जानिए सैम बहादुर के छठे दिन का कलेक्शन (Photo Credit-Instagram)
    जानिए सैम बहादुर के छठे दिन का कलेक्शन (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. छठे दिन 'सैम बहादुर' की शानदार कमाई का सिलसिला जारी
    2. इतनी हुई 'सैम बहादुर' की कुल कमाई
    3. विक्की कौशल की एक्टिंग के फैंस हुए दीवाने

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sam Bahadur Day 6 Box Office Collection: एक तरफ रणबीर कपूर स्टारर मूवी एनिमल सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ विक्की कौशल की मूवी 'सैम बहादुर' शांत तरीके से बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है।

    एनिमल की अपेक्षा 'सैम बहादुर' की कहानी और स्टार कास्ट का प्लॉट काफी अलग है, जिसके चलते मूवी कमर्शियल तौर पर उतनी छाप नहीं छोड़ पाई। इस बीच 'सैम बहादुर' के छठे दिन की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने बुधवार को कितना कारोबार किया है।

    छठे दिन 'सैम बहादुर' की शानदार कमाई का सिलसिला जारी

    बीते 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी वाली 'सैम बहादुर' को फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस मूवी ने अपनी उम्दा कहानी से हर किसी का दिल जीता है। जबकि विक्की कौशल की एक्टिंग ने फैंस को काफी हद तक प्रभावित किया है।

    कम स्तर पर लेकिन 'सैम बहादुर' ने कमाई का सिलसिला ठीक-ठाक तरीके से जारी रखा है। इस बीच 'सैम बहादुर' के छठे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लेटेस्ट आंकड़े सामने आ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार बुधवार को डायरेक्टर मेघना गुलजार की इस मूवी ने करीब 3.16 करोड़ का कारोबार कर लिया है। बता दें कि कमाई के ये आंकड़े फिलहाल पूर्वानुमान हैं। असल नंबर्स आना अभी बाकी है।

    खबरें और भी

    'सैम बहादुर' का कलेक्शन

      पहला दिन      6.25 करोड़      
      दूसरा दिन      9 करोड़
      तीसरा दिन     10.13 करोड़
      चौथा दिन     3.5 करोड़
      पांचवा दिन     3.5 करोड़
      छठा दिन     3.16 करोड़

    इतनी हुई 'सैम बहादुर' की कुल कमाई

    ओपनिंग वीकेंड के बद कछुए के चाल से चलते 'सैम बहादुर' ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है। गौर करें 'सैम बहादुर' के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो ताजा आंकड़ों को जोड़ते हुए विक्की कौशल की ये फिल्म अब तक लगभग 35.71 करोड़ का शानदार कारोबार कर चुकी है।

    ये भी पढ़ें- Sam Bahadur Box Office Day 5: एनिमल से टक्कर लेना सैम बहादुर को पड़ा भारी, मंगलवार को बस छापे इतने नोट