Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sanam Teri Kasam Collection Day 12: पीछे हटने को तैयार नहीं सनम तेरी कसम! वीक डे में बदला कमाई का समीकरण

    Updated: Wed, 19 Feb 2025 07:52 AM (IST)

    Sanam Teri Kasam Re Release Collection लव स्टोरी फिल्म सनम तेरी कमस की री-रिलीज को दो सप्ताह का सफर जल्द ही पूरा होने वाला है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमा ...और पढ़ें

    सनम तेरी कसम कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
    सनम तेरी कसम कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर सनम तेरी कसम की छाप
    2. वीक डे में नहीं थम रहा फिल्म का कलेक्शन
    3. री-रीलज में छाई हर्षवर्धन राणे की फिल्म

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sanam Teri Kasam Re Release Day 12 Collection: फिल्म सनम तेरी कसम ने री-रिलीज के मामले में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन (Mawra Hocane) स्टारर इस लव स्टोरी फिल्म का जादू 9 साल के बाद भी बरकरार रहा है। यही कारण है कि छावा जैसे बड़ी रिलीज के बाद भी सनम तेरी कसम का जलवा कम नहीं हुआ है।

    वीक डे में एक बार फिर से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में अपनी दावेदारी पेश की है। आइए जानते हैं 12 दिन सनम तेरी कसम ने कितना कारोबार किया है। 

    सनम तेरी कसम का जलवा बरकार

    वैलेंटाइन वीक को मद्देनजर रखते हुए सनम तेरी कसम को री-रिलीज करने का मेकर्स ने दांव चला था और ये दांव एक दम सही साबित हुआ। क्योंकि 9 साल पहले 2016 में जब ये मूवी पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई तो उस दौरान कमर्शियल तौर पर इसे कामयाबी नहीं मिली। लेकिन ओटीटी और टीवी स्क्रीन पर आने के बाद ये एक कल्ट लव स्टोरी फिल्म बन गई है। 

    ये भी पढे़ें- Sanam Teri Kasam Day 11 Collection: मंडे टेस्ट में फिर पास हुई सनम तेरी कसम, 11वें दिन का कलेक्शन करेगा हैरान

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    री-रिलीज में सनम तेरी कसम का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी है और वीक डे में भी इसका असर कम होता नजर नहीं आ रहा है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 12वें दिन हर्षवर्धन राणे की इस मूवी ने करीब 65 लाख का कलेक्शन किया है, जो काफी असरदार माना जा रहा है। 

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    जिस लय के साथ सनम तेरी कसम री-रिलीज में बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है। उसके आधार पर ये मूवी दोबारा रिलीज के मामले में कमाई के तहत इतिहास रचेगी। दूसरे मंगलवार की इनकम को जोड़ते हुए अब सनम तेरी कसम का नेट कलेक्शन करीब 38 करोड़ हो गया है। 

    खबरें और भी

    सनम तेरी कसम री-रिलीज कलेक्शन ग्राफ

        समय       कलेक्शन
       पहला वीक     30 करोड़
       आठवां दिन     2.08 करोड़
       नौवां दिन     1.54 करोड़
       10वां दिन     1.72 करोड़
       11वां दिन      75 लाख 
       12वां दिन      65 लाख
         टोटल      37.41 करोड़

    री-रिलीज में सनम तेरी कसम के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि इस मूवी ऑडियंस की तरफ से जबरदस्त पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। 

    ये भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam के गिटार थीम ने जीता फैंस का दिल, आइकॉनिक सॉन्ग के पीछे था ये टैलेंटेड कलाकार