Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sanam Teri Kasam Collection Day 13: छावा के आगे सीना तान खड़ी सनम तेरी कसम, 13वें दिन नहीं लगा कमाई पर ब्रेक

    Updated: Thu, 20 Feb 2025 07:54 AM (IST)

    Sanam Teri Kasam Re Release Box Office हिंदी सिनेमा के अभिनेता हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन की फिल्म सनम तेरी कसम ने री-रिलीज में ...और पढ़ें

    सनम तेरी कसम कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
    सनम तेरी कसम कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. री-रिलीज में सनम तेरी कसम का धमाका
    2. 13वें दिन कर डाली हैरान करने वाली कमाई
    3. छावा के आगे हार मानने को तैयार नहीं फिल्म

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sanam Teri Kasam Re Release Box Office Collection Day 13: निर्देशक राधिका राव और विनय सप्रू की जोड़ी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म सनम तेरी कसम का री-रिलीज में धमाल जारी है। बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से इस मूवी ने ताबड़तोड़ कमाई की है, उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। 

    छावा (Chhaava) जैसी बड़ी रिलीज के बाद भी हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और मावरा होकेन (Mawra Hocane) की ये रोमांटिक थ्रिलर कमाई के मामले में हार मानने को तैयार नहीं हैं। रिलीज के 13वें दिन एक बार फिर से सनम तेरी कसम ने हैरान करने वाला कलेक्शन करके दिखाया है। 

    13वें दिन सनम तेरी कसम की बेहतरीन कमाई

    री-रिलीज के मामले में समन तेरी कसम ने कमाई का नया इतिहास लिख दिया है। बीते 7 फरवरी को वैलेंटाइन वीक के आधार पर इसे सिनेमाघरों में दोबारा उतारा गया। 9 साल पहले जो मूवी फ्लॉप रही, उसे री-रिलीज में बंपर सक्सेस मिली है और अपने धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से हर किसी को सरप्राइज किया है।

    ये भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam Collection Day 12: पीछे हटने को तैयार नहीं सनम तेरी कसम! वीक डे में बदला कमाई का समीकरण

     

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    गौर किया जाए री-रिलीज में सनम तेरी कसम के 13वें दिन के बिजनेस की तरफ तो पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार दूसरे बुधवार को हर्षवर्धन राणे की इस लव स्टोरी फिल्म ने करीब 65 लाख की इनकम की है, जो वीक डे और छावा की आंधी के बीच बेहतरीन आंकड़ा है। 

    खबरें और भी

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    खास बात ये है कि 12वें की तुलना में सनम तेरी कसम के कलेक्शन में कोई भी गिरावट देखने को मिली है, जो ये बताने के लिए काफी है कि फैंस के दिलों दिमाग पर किस कदर इंदर और सरू की प्रेम कहानी का खुमार चढ़ा हुआ है। 13वें दिन की कमाई को जोड़ते हुए अब सनम तेरी कसम की री-रिलीज में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 38 करोड़ के करीब पहुंच गया है। इन आंकड़ों से इस मूवी के क्रेज का अंदाजा भी लगाया जा सकता है। 

    सनम तेरी कसम का कलेक्शन ग्राफ

    • पहला वीक-  30 करोड़

    • आठवां दिन-  2.08 करोड़

    • नौवां दिन-    1.54 करोड़

    • 10वां दिन-   1.72 करोड़

    • 11वां दिन-    52 लाख

    • 12वां दिन-    65 लाख

    • 13वां दिन-    65 लाख 

    •  टोटल-         37.83 करोड़

    इस तरह से सनम तेरी कसम ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कमाई की लय को बरकरार रखा है, जोकि काबिल-ए-तारीफ माना जा रहा है। 

    ये भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam Day 11 Collection: मंडे टेस्ट में फिर पास हुई सनम तेरी कसम, 11वें दिन का कलेक्शन करेगा हैरान