यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jawan-Pathaan: सच में बादशाह निकले शाह रुख खान, एक्टर की जवान और पठान बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
Jawan- Pathaan Become Top 2 Highest Grossing Film In India शाह रुख खान की फिल्म जवान रिलीज के दिन से रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने देखते- देखते ही 500 ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jawan- Pathaan Become Top 2 Highest Grossing Film In India: शाह रुख खान बादशाह बन बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं। उनकी फिल्म जवान धूम मचा रही है। ये साल 2023 की उनकी दूसरी रिलीज फिल्म है, जिसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इससे पहले फिल्म पठान ने भी छप्परफाड़ कमाई की थी। अब किंग खान ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड कर लिया है।
जवान और पठान अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर है। इसके साथ ही शाह रुख खान बॉक्स ऑफिस के किंग खान बन गए हैं। उनकी दोनों फिल्मों ने देशभर में 500 करोड़ के ऊपर बिजनेस किया है। वहीं, वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्में
भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर जवान है। दूसरे नंबर पर पठान, तीसरे पर गदर 2, चौथे पर दंगल और पांचवे पर संजू है। यहां देखें इन फिल्म का लाइफ टाइम नेट कलेक्शन...
- जवान- 584.32 करोड़
- पठान- 543.05 करोड़
- गदर 2-524.75 करोड़
- दंगल- 387.38 करोड़
- संजू- 342.53 करोड़
जवान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जवान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के 23 दिन पूरे कर लिए है। इसके साथ हिंदी बेल्ट में फिल्म ने 525.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, देशभर में जवान का कलेक्शन 584.32 करोड़ पहुंच गया और कलेक्शन अभी जारी है। वर्ल्डवाइड जवान 1000 करोड़ पहले ही कमा चुकी है और अब 1050 करोड़ की ओर बढ़ रही है।
खबरें और भी

जवान की स्टार कास्ट
जवान, 7 सितंबर, 2023 को थिएटर्स में रिलीज हुई है। फिल्म का डायरेक्शन एटली ने किया है। वहीं, प्रोडक्शन गौरी खान की कंपनी 'रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट' के बैनर तले किया गयाहै। जावन में शाह रुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, नयनतारा और विजय सेतुपति अहम किरदारों में हैं। इनके अलावा सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा और प्रियामणि भी सपोर्टिंग रोल में शामिल हैं।