यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shaitaan Box Office Day 23: 'क्रू' के आगे भी जारी है 'शैतान' का शैतानी खेल, शनिवार को किया इतना बिजनेस
अजय देवगन और आर माधवन स्टारर फिल्म शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही अपनी धाक जमा रखी है। यह मूवी लगातार करोड़ों में कमाई कर आगे बढ़ रही है। अब जल ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shaitaan Box Office Collection Day 23: अजय देवगन और आर माधवन स्टारर फिल्म 'शैतान' को रिलीज हुए जल्द एक महीना पूरा होने वाला है और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही अपनी धाक जमा रखी है। इस मूवी के रिलीज होने के बाद भी कई फिल्में आईं, लेकिन कोई भी कमाई के मामले में इसे टक्कर नहीं दे पाई।
हालांकि, अब करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू स्टारर फिल्म क्रू भी रिलीज हो गई है, जिसका ओपनिंग डे कलेक्शन देखकर लग रहा है कि यह 'शैतान' को टक्कर दे सकती है। अब अजय देवगन की फिल्म का 23वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। चलिए जानते हैं इस मूवी ने शनिवार को कितना बिजनेस किया।
यह भी पढ़ें: Ajay Devgn संग पहली फ्लॉप फिल्म के बाद इस एक्ट्रेस ने झेला डिप्रेशन, इंडस्ट्री छोड़ एक नींबू खाकर गुजारे दिन
23वें दिन शैतान ने की इतनी कमाई
विकास बहल के निर्देशन में बनी अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका स्टारर यह मूवी का हर किसी को काफी पसंद आ रही है। यह सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म धीरे-धीरे कमाई करके आगे बढ़ रही है और यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी की बादशाहत बरकरार है।

रिलीज के 23 दिनों में भी यह फिल्म हर रोज करोड़ों में बिजनेस कर रही है। अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'शैतान' ने 23वें दिन यानी शनिवार को भी 1.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ऐसे में इसकी टोटल कमाई 137 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि, ये अभी शुरुआती आंकड़े हैं, इसमें फेरबदल हो सकता है।
खबरें और भी
150 करोड़ के क्लब में होगी शामिल?
अजय देवगन स्टारर यह मूवी अगर इसी तरह करोड़ों में कमाई करती रही है, तो यह जल्द ही 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है, लेकिन इसकी राह आसान नहीं होने वाली है, क्योंकि 'क्रू' के साथ-साथ आने वाले दिनों में कुछ और मूवी भी सिनेमाघरों में आने वाली हैं।