यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shaitaan Day 22 Box Office: 'शैतान' का सिंहासन नहीं हिला सकी Crew, 22वें दिन कलेक्शन रहा सॉलिड
Shaitaan Day 22 Collection तीन सप्ताह से ज्यादा समय से सुपरनेचुरल थ्रिलर शैतान सिनेमाघरों में अपनी धाक जमाए हुए है। अजय देवगन आर माधवन और ज्योतिका की ...और पढ़ें

HighLights
- शैतान ने 22वें दिन किया शानदार प्रदर्शन
- करीना कपूर की क्रू की रिलीज से नहीं पड़ा असर
- अजय देवगन की फिल्म ने किया कमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shaitaan Box Office Collection Day 22: सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर शैतान का खुमार फैंस के बीच खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। रिलीज के तीन सप्ताह बाद भी अजय देवगन (R Madhavan), आर माधवन और ज्योतिका स्टारर ये मूवी कमाई के मामले में निरंतरता बनाए हुए है। बेशक आज करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म क्रू (Crew) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
लेकिन फिलहाल शैतान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, वो उम्दा माने जा रहे हैं। ऐसे में आइए जानते है कि रिलीज के 22वें दिन अजय देवगन की इस फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई कर ली है।
बॉक्स ऑफिस पर शैतान का कहर जारी
शैतान की कमाई की रफ्तार कुछ दिनों से धीमी जरूर हुई है, लेकिन हर रोज करोड़ों से ज्यादा के कारोबार की निरंतरा को बनाकर चलना इस मूवी के लिए काबिल ए तारीफ माना जा रहा है। इस बीच सिनेमाघरों में कई मूवीज रिलीज हुई हैं पर शैतान ने इनके आगे हार नहीं मानी है।
.jpg)
यही आलम फिल्म क्रू की रिलीज होने के दौरान भी शैतान के साथ बना हुआ है। सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार यानी आज अजय देवगन की इस मूवी ने 1.18 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है, जो क्रू जैसी बड़ी मूवी रिलीज के बाद भी असरदार माना जा रहा है।
खबरें और भी
.jpg)
इसके साथ ही अब शैतान की इंडिया में कुल कमाई 138 करोड़ के आस-पास हो गई है। आने वाले दिनों में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या मूवी 150 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच पाएगी या नहीं।
क्या फिर से बढ़ेगी शैतान की रफ्तार
वीकेंड के मौके पर देखा गया है कि शैतान के कलेक्शन में काफी इजाफा देखने को मिला है। सवाल ये है कि क्या क्रू के आने के बाद कमाई में बढ़ोत्तरी का ये सिलसिला इस शनिवार और रविवार भी जारी रहेगा। अगर इस मामले में शैतान पास होती है तो ये मेकर्स के लिए फायदे का सौदा साबित होगा।