Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shaitaan Box Office Day 17: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही 'शैतान' की रफ्तार, होली पर भी कर लिया इतना कारोबार

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 11:47 PM (IST)

    अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन स्टारर फिल्म शैतान बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मूवी ने सिनेमाघरों में अपना तहलका ...और पढ़ें

    17वें दिन शैतान ने कमाए इतने करोड़ (Photo Credit: Instagram)
    17वें दिन शैतान ने कमाए इतने करोड़ (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है फिल्म
    2. 17वें दिन शैतान ने कमाए इतने करोड़
    3. वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के करीब शैतान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shaitaan Box Office Collection Day 17: अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन (R Madhavan) स्टारर फिल्म 'शैतान' को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं और इतने ही दिनों में इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। हर कोई इस मूवी की तारीफ कर रहा है। इस सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा किया हुआ है।

    यही वजह है कि हर गुजरते दिन के साथ फिल्म शैतान की कमाई में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। अब इसके 17वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। चलिए जानते हैं फिल्म ने छोटी होली पर यानी रविवार को कितनी कमाई की है।

    यह भी पढ़ें: यहीं खत्म नहीं हुई Shaitaan की कहानी, पार्ट 2 में मिलेंगे R Madhavan-अजय देवगन से जुड़े इन सवालों के जवाब?

    17वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

    8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस मूवी को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। 14 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ओपनिंग करने वाली इस मूवी ने 17 दिनों में 125 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। ऐसे में ये जाहिर है कि फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं।

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन स्टारर इस फिल्म ने छोटी होली पर भी अच्छा खासा पैसा कमाया है। 17वें दिन इसके कलेक्शन की बात करें, तो इसने अभी तक 4.50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। हालांकि, ये अभी शुरुआती आंकड़े हैं। इसमें फेरबदल संभव है। ऐसे में इस मूवी का टोटल कलेक्शन 125.70 करोड़ रुपये हो गया है।

    खबरें और भी

    200 करोड़ के करीब शैतान

    अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका स्टारर फिल्म 'शैतान' सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों के बॉक्स ऑफिस पर भी इस मूवी ने अपना कब्जा कर रखा है। जल्द ही यह फिल्म वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। अभी तक इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 174 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

    यह भी पढ़ें: Shaitaan OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर भी दहाड़ मारेगा 'शैतान', जानिए किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज