Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shaitaan Box Office Collection: 'शैतान' बॉक्स ऑफिस पर हुआ हावी, वीकेंड पर फिल्म ने किया जबरदस्त कलेक्शन

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 03:11 PM (IST)

    विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म Shaitaan में अजय देवगन ज्योतिका और आर माधवन ने अहम भूमिका निभाई है। इस सुपरनैचुरल थ्रिलर को ऑडियंस और क्रिटिक्स से ...और पढ़ें

    शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कारोबार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कारोबार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा
    2. दूसरे दिन शैतान की कमाई में आया उछाल
    3. 50 करोड़ से एक कदम दूर है फिल्म

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shaitaan Box Office Collection Day 2: फाइटर, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया और आर्टिकल 370 के बाद बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करने 'शैतान' आ गया है। लम्बे समय से फिल्म को लेकर चर्चा थी। आखिर हो भी क्यों ना, काफी समय से बड़े पर्दे प किसी रूह कंपाने वाली हॉरर बॉलीवुड फिल्म देखने के लिए लोग बेकरार जो थे।

    अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर. माधवन (R Madhavan) स्टारर फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। गुजराती फिल्म वश की ऑफिशियल रीमेक 'शैतान' ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। शुक्रवार को शानदार ओपनिंग करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन बम्पर कमाई की। फिल्म के बिजनेस में शनिवार को अच्छा-खासा फायदा मिला है।

    फुल स्पीड में आगे बढ़ी शैतान

    विकास बहल के निर्देशन में बनी 'शैतान' ने पहले दिन शानदार ओपनिंग की थी। फिल्म ने शुक्रवार को 15.21 करोड़ का कारोबार किया था। शनिवार को फिल्म बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ी और जबरदस्त कलेक्शन किया है। शनिवार को फिल्म का कारोबार 19.18 करोड़ रुपये रहा। कमाई में 4 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। दो दिनों में कुल कलेक्शन 34.39 करोड़ हो गया है।

    Shaitaan

    शनिवार के कारोबार से साफ है कि अजय देवगन स्टारर फिल्म रविवार को भी ताबड़तोड़ कमाई कर सकती है। उम्मीद है कि मूवी तीसरे दिन 20 करोड़ से ऊपर बिजनेस करे। ऐसे में तीन दिन के अंदर मूवी हाफ सेंचुरी मार सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Shaitaan Worldwide Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने काटा गदर, इस आंकड़े को छूने से बस एक कदम दूर 'शैतान'

    क्या है शैतान की कहानी?

    'शैतान' में दिखाया गया है कि एक तांत्रिक तंत्र विद्या से लड़कियों को अपने वश में कर लेता है। कबीर एक रोज अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए फार्म हाउस जाता है, तभी रास्ते में उसकी मुलाकात एक तांत्रिक से होती है, जो कबीर की बेटी को अपने वश में कर लेता है। वह कबीर से उसकी बेटी को अपने साथ ले जाने की जिद्द करता है। 

    फिल्म के सीन दिल दहला देने वाले हैं। तांत्रिक कबीर की बेटी से ऐसी-ऐसी चीजें करवाता है, जो आपकी रूह कंपा देंगी। फिल्म में तांत्रिक की भूमिका आर माधवन ने निभाई है, जबकि कबीर अजय देवगन बने हैं। ज्योतिका, जानकी बोधीवाला और अंगद राज भी मुख्य भूमिका में हैं।

    यह भी पढ़ें- Shaitaan Review: आरम्भ है प्रचंड... उसके बाद लड़खड़ा गई 'शैतान', पढ़िए कहां चूकी अजय देवगन और माधवन की फिल्म?