यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shaitaan Day 8 Box Office: पीछे हटने को तैयार नहीं 'शैतान', 8वें दिन हुई बंपर नोटों की बारिश
Shaitaan Box Office Day 8 अजय देवगन और आर माधवन की हॉरर थ्रिलर फिल्म शैतान ने अपना जलवा सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक बखूबी बिखेरा है। कमाई के मामल ...और पढ़ें

HighLights
- शैतान की शानदार कमाई जारी
- 8वें दिन कर डाला इतना कारोबार
- अजय देवगन की फिल्म ने किया कमाल का प्रदर्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shaitaan Day 8 Box Office Collection: फिल्म शैतान ने रिलीज के पहला सप्ताह सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। ऐसे माना जा रहा था कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा और अदा शर्मा की बस्तर-द नक्सल स्टोरी की रिलीज से शैतान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ सकता है।
लेकिन अजय देवगन और माधवन की फिल्म के दूसरे शुक्रवार के कमाई के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उसके आधार पर ये कह सकते हैं कि शैतान इन दोनों मूवी पर भारी पड़ती नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि रिलीज के 8वें दिन शैतान के खाते में कितने नोट आए हैं।
शैतान की कमाई का शानदार सिलसिला जारी
डायरेक्टर विकास बहल के निर्देशन में बनी शैतान एक सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर है। ये फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए आगे की तरफ रुख कर रही है। हर दिन बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की ये मूवी बेहतरीन तरीके से निरंतर अच्छा कारोबार करती नजर आ रही है।
.jpg)
रिलीज के 8वें दिन भी शैतान ने यही सिलसिला जारी रखा है। सैकनिल्क की तरफ से साझा किए गए शैतान के 8वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार इस मूवी ने दूसरे शुक्रवार को करीब 5 करोड़ की उम्दा कमाई की है। 7वें दिन की तुलना में आज कलेक्शन में कोई ज्यादा गिरावट नहीं देखने को मिली है।
खबरें और भी
| पहला दिन | 15.91 करोड़ |
| दूसरा दिन | 19.18 करोड़ |
| तीसरा दिन | 20.74 करोड़ |
| चौथा दिन | 7.81 करोड़ |
| पांचवा दिन | 6.57 करोड़ |
| छठा दिन | 6.27 करोड़ |
| सातवां दिन | 5.82 करोड़ |
| आठवां दिन | 5 करोड़ |
| कुल | 85 करोड़ |
100 करोड़ से थोड़ी से दूर शैतान
दूसरे फ्राइडे की कमाई को जोड़ दिया जाए तो अब शैतान का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 85 करोड़ का हो गया है। ऐसे में आने वाले वीकेंड में अजय देवगन और ज्योतिका की ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेती हुई दिख सकती है।