Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sikandar Box Office Day 18: बाजीगर निकला सिकंदर! Jaat अब तक नहीं तोड़ पाई Salman Khan की फिल्म का खास रिकॉर्ड

    Updated: Thu, 17 Apr 2025 09:56 AM (IST)

    सिकंदर का बॉक्स ऑफिस भले ही दम निकल चुका हो लेकिन सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर कोई न कोई ऐसी छाप छोड़ ही जाते हैं जिसे मिटाना अच्छों-अच्छों के बस में नहीं ह ...और पढ़ें

    सिकंदर बॉक्स ऑफिस डे 17 कलेक्शन/ फोटो- Instagram
    सिकंदर बॉक्स ऑफिस डे 17 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. रिलीज के 17वें दिन सिकंदर की हुई इतनी कमाई
    2. चाहकर भी 'जाट' नहीं तोड़ पाया सिकंदर का रिकॉर्ड
    3. अब तक सिकंदर के खाते में आ चुके हैं इतने करोड़

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान बॉलीवुड के वह सुपरस्टार हैं, जिनकी फिल्मों की टिकट उनके नाम पर ही बिक जाती हैं। उनकी बीते महीने ईद पर रिलीज हुई फिल्म 'सिकंदर' के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इस फिल्म की शुरुआत तो धुआंधार हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे विक्की कौशल की छावा और सनी देओल की जाट के बीच ये बुरी तरह से पिस गई और फिल्म का कलेक्शन डाउन हो गया। 

    लेकिन आपने वह कहावत तो सुनी होगी 'हार कर जीतने वाले हो बाजीगर कहते हैं'। ऐसा ही दबंग खान सलमान खान की फिल्मों के साथ है। 'जाट' भले ही सलमान खान की फिल्म के लिए घातक बनी हो, लेकिन उनकी फिल्म के दो ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिन्हें अब तक सनी देओल नहीं तोड़ पाए हैं। सिकंदर ने रिलीज के 17वें दिन बुधवार को कितनी कमाई की और कौन सा रिकॉर्ड तोड़ने से जाट पीछे रह गई पढ़ें पूरी डिटेल खबर: 

    'सिकंदर' ने बुधवार को किया टोटल इतना कलेक्शन 

    सिकंदर भले ही 'जाट' से आगे चल रही हो, लेकिन सलमान खान की फिल्म का इतनी जल्दी बॉक्स ऑफिस पर पस्त होना फैंस को भी रास नहीं आ रहा है। केवल 8 दिनों तक ही ये फिल्म घरेलू और वर्ल्डवाइड कमाल दिखा पाई। लाखों में आ गिरी रश्मिका मंदाना सिकंदर हर दिन पाई-पाई को तरस रही है। 

    यह भी पढ़ें: Sikandar Box Office Day 17: इतने करोड़ से आगे नहीं बढ़ रहा 'सिकंदर' का कलेक्शन, Jaat ने लगा दिया खतरनाक ग्रहण

    sikandar box office collection

    Photo Credit- Instagram 

    सैकनलिक.कॉम पर 'सिकंदर' के लेटेस्ट आंकड़े भी सामने आ गए हैं। इस फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी कि बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर महज सिंगल डे में 16 लाख रुपए के आसपास की कमाई की है। इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 109.76 करोड़ का बिजनेस कर पाई है। 

    खबरें और भी

    जाट नहीं तोड़ पाया सिकंदर के ये दो छोटे से रिकॉर्ड

    सलमान खान का स्टारडम इतना ऊंचा है कि उनकी किसी भी फिल्म के लिए 100 और 200 करोड़ कमाना बाए हाथ का खेल है। हालांकि, जाट को 'सिकंदर' का ये रिकॉर्ड तोड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। एक तरफ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिकंदर के इस कलेक्शन से आगे बढ़ने के लिए जाट को जहां अभी भी 43 करोड़ कमाने हैं, वहीं वर्ल्डवाइड तो सलमान खान की फिल्म को पछाड़ने के लिए सनी देओल की फिल्म को 130 करोड़ से ज्यादा कमाई की जरूरत है। 

    sikandar vs jaat

    Photo Credit- Instagram

    हालांकि, ये दोनों रिकॉर्ड ही तोड़ना जाट के लिए मुश्किल हो सकता है। इसकी वजह ये है कि 18 अप्रैल को अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' थिएटर में आ रही है। इस फिल्म का आना दोनों के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है। सिकंदर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200.93 करोड़ के आसपास है। 

    यह भी पढ़ें: Jaat vs Sikandar: सलमान खान के आगे फेल हुए सनी देओल! ‘जाट’ क्यों नहीं तोड़ पाया ‘सिकंदर’ का ये रिकॉर्ड?