Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Singham Again Advance Booking: शोज ज्यादा, टिकट बिक्री कम, तीसरी बार बॉक्स ऑफिस पर जीत पाएगा 'बाजीराव सिंघम'?

    Updated: Wed, 30 Oct 2024 04:26 PM (IST)

    रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स हर बढ़ती फ्रेंचाइजी के साथ और भी बड़ी हो रही है। उनकी एक्शन से भरपूर फिल्म सिंघम अगेन की रिलीज को बस अब दो दिन ही रह गए हैं ...और पढ़ें

    सिंघम अगेन एडवांस बुकिंग कलेक्शन/ फोटो- imdb
    सिंघम अगेन एडवांस बुकिंग कलेक्शन/ फोटो- imdb

    HighLights

    1. दीवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी सिंघम अगेन
    2. एडवांस बुकिंग कमाई में कैसा है सिंघम अगेन का हाल
    3. 1 तारीख को होगा बॉक्स ऑफिस पर तांडव

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस बार बॉक्स ऑफिस पर महायुद्ध होने वाला है। बीते साल जहां सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'टाइगर-3' दीवाली पर रिलीज हुई थी, वहीं इस बार 10 से 12 सितारे एक साथ सिनेमाघरों को रोशन करने के लिए आ रहे हैं।

    एक तरफ जहां साल 2007 में शुरू हुई रोहित शेट्टी की 'सिंघम' की फ्रेंचाइजी 'सिंघम अगेन' रिलीज हो रही है, वहीं दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' भी उसी दिन आएगी।

    अब दोनों में से कौन सी फिल्म पहले दिन सफलता का परचम लहराती है, ये तो मूवी रिलीज के बाद ही पता लगेगा। हालांकि, उससे पहले एडवांस बुकिंग में इन दोनों ही बड़ी फिल्मों में नेक टू नेक कॉम्पीटिशन चल रहा है। भूल भुलैया के बाद अब 'सिंघम अगेन' की एडवांस बुकिंग कमाई पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

    भूल भुलैया 3 से ज्यादा मिले हैं सिंघम अगेन को शोज

    रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की 'सिंघम अगेन' में पहले से ही दीपिका पादुकोण से लेकर रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और करीना कपूर जैसे सितारों के नाम शामिल थे। अब कुछ दिनों पहले इसमें 'दबंग' के चुलबुल पांडे का नाम भी जुड़ गया है, जो फैंस की दीवाली फीकी नहीं जाने देंगे।

    यह भी पढ़ें: Singham Again Advance Booking Day 1: भूल भुलैया 3 से टकराव के बीच सिंघम अगेन कर पाई इतनी कमाई, फिल्म का हुआ ये हाल

    रिलीज से दो दिन पहले कमाई में जहां भूल-भुलैया 3 आगे चल रही है, वहीं दूसरी तरफ सिंघम अगेन के पास इस वक्त हॉरर कॉमेडी फिल्म से ज्यादा शोज है। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदी 2डी में टोटल 6,195 शोज हैं, जबकि आइमैक्स 2डी (IMAX 2D) में 'सिंघम अगेन' के पास टोटल 4 शोज हैं। फिल्म को अभी तक जो टोटल शोज मिले हैं, वह छह हजार एक सौ निन्यानवे (6,351) है।

    खबरें और भी

    टिकट बिक्री से एडवांस बुकिंग में हुई इतनी कमाई

    सिंघम अगेन की टिकट बिक्री कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' के मुकाबले काफी कम है। अजय देवगन-दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म की अब तक 72 हजार 702 टिकट बिकी हैं।

    सिंघम अगेन की दो दिनों में एडवांस बुकिंग 
    भाषा  हिंदी 
    फॉर्मेट  2D
    टिकट बिक्री  72,702
    शोज  6,351
    कमाई  2.54 करोड़
    हिंदी  IMAX 2D

    टिकट बिक्री से अब तक 2.54 करोड़ की कमाई रिलीज से पहले हो गई है। फिल्म के पास एक अच्छी कमाई करने के लिए अब भी दो दिन बाकी हैं।

    अजय देवगन फैन क्लब- Instagram 

    आपको बता दें कि सिंघम अगेन पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली, जिसमें 'रामायण' से जुड़े सीन्स फिल्म से हटाए गए, इसके अलावा मूवी में कई बड़े बदलाव भी किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: Singham Again पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, फ्लर्ट सीन के अलावा इन 5 बड़े बदलावों के साथ रिलीज होगी फिल्म