Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Spider Man को बॉक्स ऑफिस पर The Odyssey ने किया झुककर सलाम, बुधवार को जमकर हुई नोटों की बारिश

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 04:01 PM (IST)

    स्पाइडरमैन: ब्रांड न्यू डे के सामने अब 'द ओडिसी' को भी नतमस्तक होना पड़ा है, क्योंकि महज 6 दिन के अंदर ही फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर तांडव मचा ...और पढ़ें

    स्पाइडरमैन ने तोड़ा 'द ओडिसी' का रिकॉर्ड/ फोटो- Instagram

    स्पाइडरमैन ने तोड़ा 'द ओडिसी' का रिकॉर्ड/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। 30 जुलाई को विश्वभर में रिलीज हुई यह मूवी इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ भारत में भी शानदार कमाई कर रही है।

    इस मूवी ने दुनियाभर में कमाई के मामले में टॉप 5 फिल्मों को तो पहले ही पीछे छोड़ दिया था, अब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के सामने क्रिस्टोफर नोलन की 17 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 'द ओडिसी' को भी घुटने टेकने पड़े हैं।

    छह दिनों में स्पाइडर-मैन ने उड़ाया गर्दा

    'द ओडिसी' को भले ही दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला हो, लेकिन इस मूवी का दम 'स्पाइडर-मैन' के सामने निकल चुका है। 'द ओडिसी' ने दुनियाभर में तकरीबन 20 दिनों में 9,400 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन किया था और वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' महज 6 दिनों में इस आंकड़े को क्रॉस कर चुकी है।

    वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म 'स्पाइडर-मैन' ने छह दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 1.155 बिलियन डॉलर यानी कि 10,100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने नॉर्थ अमेरिका में कुल 3,930 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों से फिल्म ने कुल 6,180 करोड़ रुपये कमाए हैं।

    खबरें और भी

    spiderman

    भारत में भी बेहतरीन बिजनेस कर रही है 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे'

    आज भारत में 'स्पाइडर-मैन' की रिलीज का 7वां दिन है और सैकनिल्क डॉट कॉम की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म भारत में 7वें दिन अभी तक 15.20 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है। मूवी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुल नेट कलेक्शन 318.45 करोड़ रुपये का कर लिया है, जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 380.78 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

    Screenshot 2026-08-06 165227

    'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का रिस्पॉन्स न सिर्फ वर्ल्डवाइड बेहतरीन है, बल्कि इंडियन ऑडियंस को भी यह मूवी काफी पसंद आ रही है और बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही 400 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन आंकड़ा पार कर सकती है।

    यह भी पढ़ें- इ्ंडियन बॉक्स ऑफिस का किंग बना Spider-Man, मंगल को धुरंधर स्टाइल में खेला कमाई का दंगल

    यह भी पढ़ें- Spider Man की प्यारी 'दादी' ने दुनिया को कहा अलविदा, 3 महीने पहले ही हो गया था Mary Rivera का निधन