Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stree 2 Box Office Day 12: ये क्या हो गया! सोमवार का कलेक्शन जानकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका

    Updated: Tue, 27 Aug 2024 10:52 AM (IST)

    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 की रिलीज को 12 दिन पूरे हो चुके हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने 11 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मच ...और पढ़ें

    स्त्री 2 के 12वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन/ फोटो- Jagran Graphic
    स्त्री 2 के 12वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन/ फोटो- Jagran Graphic

    HighLights

    1. सोमवार को स्त्री 2 की कमाई में आई गिरावट
    2. स्त्री 2 का धीरे-धीरे खत्म हो रहा है आतंक?
    3. 12 दिनों में स्त्री 2 का हुआ इतना कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्त्री 2 की कहानी ने कई लोगों का दिल जीता। थिएटर में लोग विक्की और उनके दोस्तों के डायलॉग पर हंसे, वहीं सरकटे ने लोगों को भी काफी डराया। 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की शुरुआत घरेलू बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी हुई थी।

    76.5 करोड़ से ओपनिंग करने वाली अमर कौशिक की हॉरर कॉमेडी फिल्म ने पहले और दूसरे वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर खूब आतंक मचाया और देखते ही देखते डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 11 दिनों के अंदर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

    अब फिल्म के दूसरे सोमवार का रिजल्ट भी सामने आ चुका है, जिसे देखकर आपको एक जोर का झटका जरूर लग सकता है।

    सोमवार को स्त्री 2 के खाते में आए इतने करोड़

    रविवार को स्त्री 2 (Stree 2) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे पर तकरीबन 40 करोड़ का बिजनेस किया था। सोमवार को भी कई लोगों की जन्माष्टमी की छुट्टी थी, जिसे देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि मंडे को भी फिल्म का बिजनेस बहुत ही अच्छा होगा, लेकिन ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है।

    यह भी पढ़ें: Stree 2 Day 11 Box Office Collection: अबकी बार 'स्त्री' 400 पार, 11वें दिन झटके में बदले कमाई के समीकरण

    श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव स्टारर फिल्म के मंडे के अर्ली आंकड़े सामने आ चुके हैं और रविवार के मुकाबले सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट आई है। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉरर कॉमेडी फिल्म ने मंडे को महज 20.20 करोड़ का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस किया है।

    खबरें और भी

    स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 12 डेज 

    वर्ल्डवाइड  560 करोड़ रुपए
    इंडिया नेट  421.85 करोड़ रुपए 
    ओवरसीज  85.5 करोड़ रुपए 
    सिंगल डे कलेक्शन  20.20 करोड़ रुपए 

    हालांकि, ये फाइनल आंकड़े नहीं हैं, इस कलेक्शन में अभी ऊपर नीचे बदलाव हो सकते हैं। जन्माष्टमी के कारण फिल्म के शाम के शोज काफी इम्पैक्ट हुए हैं।

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक हुई इतनी कमाई

    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' ने रविवार तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 402 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर लिया था। 12वें दिन स्त्री 2 का टोटल कलेक्शन 421.85 करोड़ के करीब पहुंच चुका है। अब ये फिल्म 450 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तैयारी में जुट गई है।

    ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने 85.5 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म की कमाई 560 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

    यह भी पढ़ें: 'हमें उम्मीद नहीं थी', Stree 2 की छप्परफाड़ कमाई पर राजकुमार राव ने जताई हैरानी