यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Stree 2 Box Office Day 31: महीनेभर बाद भी जारी 'स्त्री' का तांडव, वीकेंड पर फिर भरी मेकर्स की तिजोरी
Stree 2 Day 31 Box Office Collection बीते महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। इतने समय के ...और पढ़ें

HighLights
- स्त्री 2 ने महीनेभर में कर डाली इतनी कमाई
- 31 दिन बाद भी नहीं कम हुआ फिल्म का क्रेज
- अब तक इतने करोड़ छाप चुकी है स्त्री 2
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Stree 2 Box Office Collection Day 31: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म स्त्री 2 को पिछले महीने रिलीज किया गया था। तब से लेकर अब तक ये हॉरर कॉमेडी मूवी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। मोटा कारोबार करने के मामले में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए स्त्री 2 (Stree 2) ने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा है।
सिर्फ इतना ही नहीं महीनेभर बाद भी निर्देशक अमर कौशिक और निर्माता दिनेश विजान की ये फिल्म हार मानने को तैयार नहीं है और कमाई में कमाल करती दिख रही है। जिसका अंदाज आप स्त्री 2 के 31वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से आसानी से लगा सकते हैं।
स्त्री 2 ने 31वें दिन छापे इतने नोट
स्त्री 2 रिलीज का एक महीना पूरा कर चुकी है, इसके बावजूद इस मूवी को लेकर दर्शकों में क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अच्छी-खासी तादाद में दर्शक अब भी इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म ने अपनी शानदार कहानी का दीवाना हर किसी को बना दिया है, यही कारण है जो हॉरर कॉमेडी को इतनी सफलता मिली है।
ये भी पढ़ें- Stree 2 Worldwide Collection: 'तीनों खान' को पस्त करके मानेगी 'स्त्री'! दुनियाभर में छू लिया ये जादुई आंकड़ा
.jpg)
फिलहाल गौर किया जाए स्त्री 2 के 31वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर इस मूवी ने पांचवे शनिवार को करीब 6 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इन आंकड़ों में फेरबदल होने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही अब स्त्री की टोटल कमाई 575 करोड़ के करीब पहुंच गई है।
खबरें और भी
स्त्री 2 बनी नबंर दो फिल्म
बॉलीवुड के इतिहास में बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड शाह रुख खान की बीते साल रिलीज होने वाली फिल्म जवान के नाम है। इस मूवी ने 643 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस मामले में स्त्री 2 फिलहाल दूसरे पायदान पर है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या स्त्री 2 जवान के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी।