Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    TBMAUJ Advance Booking: शाहिद-कृति की फिल्म लेगी बम्पर ओपनिंग या होगी फुस्स? क्या कहती है एडवांस बुकिंग?

    Updated: Wed, 07 Feb 2024 05:36 PM (IST)

    Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Advance Booking Report Day 1 शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रिलीज के लिए पूरी तरह तैयर ...और पढ़ें

    पहले दिन शाहिद-कृति की फिल्म करेंगी बंप र ओपनिंग या होगी फुस? (X Image)
    पहले दिन शाहिद-कृति की फिल्म करेंगी बंप र ओपनिंग या होगी फुस? (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Advance Booking Report Day 1: शाहिद कपूर लंबे वक्त बाद थिएटर्स में वापसी कर रहे हैं। एक्टर फिल्म  'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' लेकर आ रहे हैं, जो ट्रेलर रिलीज से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म शाहिद कपूर के साथ लीड रोल में कृति सेनन नजर आएगी। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की कहानी काफी डिफरेंट हैं। अब देखना ये है कि फिल्म को दर्शक कितने नंबर देते हैं।

    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' कुछ दिनों बाद दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। आइए जानते हैं पहले दिन फिल्म बंपर ओपनिंग करेगी या फुस साबित होगी।

    यह भी पढ़ें: TBMAUJ Title Track Out: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का टाइटल ट्रैक आउट, इन सिंगर ने दी गाने को आवाज

    4 हजार से ज्यादा मिले स्क्रीन्स

    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की एडवांस बुकिंग के लिए टिकट खिड़की 6 फरवरी को खोल दिए गए। इसके साथ ही पहले दिन की फिल्म बुकिंग रिपोर्ट भी आ गई है। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, देशभर में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को 4718 स्क्रीन्स मिले है।

    फिल्म ने की कितनी एडवांस बुकिंग ?

    एडवांस बुकिंग में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के पहले दिन 28 हजार (28234) से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। इसके साथ ही फिल्म ने अब तक 57.72 लाख (5772316) का ग्रॉस बिजनेस भी कर लिया है। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की एडवांस बुकिंग अभी दो दिन और जारी रहेगी। इस दौरान फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन बढ़ना तय है।

    यह भी पढ़ें- TBMAUJ Advance Booking: वैलेंटाइन वीक में प्यार के जाल में फंसते दिखेंगे शाहिद कपूर, एडवांस बुकिंग हुई शुरू

    क्या है फिल्म की कहानी ?

    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' एक साइंस-फिक्शन फिल्म है, जिसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल निभा रहे हैं। शाहिद ने एक कंप्यूटर इंजीनियर आर्यन और कृति ने रोबोट शिफ्रा (SIFRA- सुपर इंटेलिजेंट फीमेल रोबोट ऑटोमेशन) का किरदार अदा किया है। इनके अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया, राकेश बेदी भी अहम किरदारों में शामिल हैं। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का डायरेक्शन अमित जोशी और आराधना शाह ने किया है। उन्होंने कहानी भी लिखी है। फिल्म 9 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज होगी। 

    खबरें और भी