यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
TBMAUJ Box Office: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' पर होगा 'शैतान' का हमला, अधूरे रह जाएंगे शाहिद कपूर के अरमान?
Shahid Kapoor और Kriti Sanon स्टारर फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई थी। इस मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प् ...और पढ़ें

HighLights
- शाहिद-कृति की फिल्म ने 27 दिन में कमाए इतने करोड़
- 100 करोड़ के क्लब में मुश्किल है एंट्री
- अब 'शैतान' से होगी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की टक्कर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tbmauj Box Office Day 27 Collection: शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' बीते महीने 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी में पहली बार शाहिद और कृति की जोड़ी एक साथ स्क्रीन पर देखने को मिली थी। दर्शकों से इस मूवी को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।
अमित जोशी और आराधना साह के निर्देशन में बनी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने अपने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की थी। अब जल्द ही इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा होने वाला है। ऐसे में चलिए जानते हैं शाहिद-कृति की इस फिल्म ने 27वें दिन कितनी कमाई की है।
यह भी पढ़ें: Tbmauj Box Office Day 25 Collection: शाहिद कपूर की फिल्म में अब भी है जान बाकी, गिरते-पड़ते कमा लिए इतने करोड़
27वें दिन किया इतना कारोबार
शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के ओपनिंग डे कलेक्शन को देखते हुए यह अंदाजा लगाया गया कि एक्टर की यह फिल्म भी कबीर सिंह की तरह ताबड़तोड़ कमाई कर सकती है। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और धीरे-धीरे इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली। अब फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 27 दिन पूरे कर लिए हैं।

ऐसे में सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 27वें दिन इस मूवी ने सिर्फ 49 लाख का कारोबार किया है। अभी तक 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल 81.34 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
खबरें और भी
100 करोड़ के क्लब में एंट्री मुश्किल
लंबे समय के बाद शाहिद को रोमांटिक फिल्म में वापसी करते हुए देखा गया। ऐसे में लगा कि मूवी जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी। हालांकि, अब ऐसा होना थोड़ा मुश्किल लग रहा है, क्योंकि 'आर्टिकल 370' के बाद अब 8 मार्च को सिनेमाघरों में अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' रिलीज होने जा रही है। इस मूवी के थिएटर्स में आते ही 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के कलेक्शन पर फुल स्टॉप भी लग सकता है।