Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    TBMAUJ Box Office Prediction: ओपनिंग डे पर शाहिद कपूर की फिल्म फेल होगी या पास, जानिए कितने करोड़ से खुलेगा खाता?

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 08 Feb 2024 08:10 PM (IST)

    TBMAUJ Box Office Collection Prediction शाहिद कपूर और कृति की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की रिलीज में बेहद कम समय बाकी ...और पढ़ें

    ओपनिंग डे पर इतने करोड़ कमा सकती है TBMAUJ (Photo Credit-Instagram)
    ओपनिंग डे पर इतने करोड़ कमा सकती है TBMAUJ (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. जल्द रिलीज होगी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'
    2. पहले दिन इतने करोड़ का कारोबार कर सकती है फिल्म
    3. शाहिद कपूर और कृति सेनन एक साथ आएंगे नजर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya BO Prediction: वैलेंटाइन वीक का मजा दोगुना करने के लिए शाहिद कपूर और कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया आ रही है। इस मूवी की रिलीज में अब बहुत कम समय बाकी रह गया है। फैंस शाहिद कपूर और कृति की इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    हर किसी के जहन में ये सवाल उमड़ रहा है कि तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार कर सकती है। ऐसे में आपको इस फिल्म के ओपनिंग डे प्रीडिक्शन की जानकारी देने जा रहे हैं। 

    शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म को मिलेगी इतनी ओपनिंग

    फिल्म कबीर सिंह के ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद शाहिद कपूर की फिल्मों को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिलता है। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को लेकर भी फिलहाल यही हाल बना हुआ है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग और शाहिद की पिछली फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन के आधार पर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की पहली दिन की कमाई का अनुमान लगाया जा सकता है। 

    जिस तरह से शाहिद कपूर और कृति सेनन को लेकर इस वक्त जो बज हुआ है उसे देखते हुए ये फिल्म ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 6-8 करोड़ का कारोबार कर सकती है। जो शाहिद और कृति के स्टारडम के हिसाब से असरदार मानी जा सकती है। 

    खबरें और भी

    बता दें कि तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के जरिए शाहिद कपूर 2 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले साल 2022 में अभिनेता की फिल्म जर्सी सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। 

    शाहिद की पिछली 5 फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन

       फिल्म      कलेक्शन
         जर्सी       2.93 करोड़
         कबीर सिंह      20.21 करोड़
         बत्ती गुल मीटर चालू      6.50 करोड़
         पद्मावत      24 करोड़
         रंगून      5.05 करोड़

    कल रिलीज होगी फिल्म

    तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के जरिए शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आएगी। इन दोनों स्टार्स की ये मूवी कल यानी 9 फरवरी को थिएटर में रिलीज होने जा रही है। अब तक इस फिल्म के ट्रेलर को ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। 

    ये भी पढ़ें- Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya की रिलीज से पहले सिद्धिविनायक पहुंचीं कृति सेनन, सिंपल लुक के लिए बटोरी तारीफ