The Odyssey ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, शनिवार को कलेक्शन में दिखा तगड़ा उछाल; मुसीबत में पड़ा बॉलीवुड?
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ इंडिया में भी काफी अच्छी कमाई कर रही है। शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में 26% ग्रोथ ...और पढ़ें

द ओडिसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे-2/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) काफी बज के बाद बीते दिन 17 जुलाई को फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वर्ल्डवाइड के साथ सेम दिन पर ही मूवी को भारत में भी रिलीज किया गया।
पहले दिन धमाल 4 के रास्ते का काँटा बनने वाली हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ बिजनेस किया। शनिवार को मूवी के खाते में कितने करोड़ रुपए आए, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
शनिवार को 'द ओडिसी' के कलेक्शन में हुई ग्रोथ
मैट डेमन स्टारर फिल्म 'द ओडिसी' ने शुक्रवार को भारत में कुल कलेक्शन 17.40 करोड़ तक का किया था। हालांकि, शनिवार को मूवी के कलेक्शन में एक अच्छा उछाल देखने को मिला। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के कलेक्शन में शनिवार को 26.4% ग्रोथ देखने को मिली है।
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' ने दूसरे दिन 8,791 शोज के साथ बॉक्स ऑफिस पर नेट 22 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन अभी तक 39.40 करोड़ तक का किया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन मूवी का 47.03 करोड़ तक पहुंचा।

भारत में इन भाषाओं में कर रही है अच्छी कमाई
जेंडया और मैट डेमन जैसे कलाकारों से सजी 'द ओडिसी' को भारत में इंग्लिश के अलावा हिंदी, तेलुगु, तमिल में भी डब किया गया था। मूवी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे अच्छी कमाई इंग्लिश भाषा में कर रही है। अंग्रेजी भाषा में फिल्म ने पहले दिन 13.75 करोड़ और दूसरे दिन 17.75 करोड़ का कलेक्शन किया।
खबरें और भी

इंग्लिश भाषा में 'द ओडिसी' ने अभी तक 31.50 करोड़ कमाए, इसके अलावा तेलुगु में मूवी के दो दिनों का कलेक्शन 2.25 करोड़ का हुआ है। इसके अलावा तमिल में मूवी ने 1.40 करोड़ और हिंदी में कुल 4.25 करोड़ तक की कमाई की है। अगर फिल्म इसी हिसाब से दौड़ती रही, तो 'धमाल-4' के बाद ये फिल्म कई और मूवीज के लिए प्रॉब्लम बन सकती है।