यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tiger 3 Box Office Day 15: टाइगर 3 के कलेक्शन में बड़ा उछाल, संडे की कमाई के बाद 300 करोड़ से बस इतना फासला
Tiger 3 Box Office Collection Day 15 सलमान खान- कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म टाइगर 3 की कमाई वर्ल्ड कप के काफी समय बाद एक बार फिर से ट्रैक प ...और पढ़ें

HighLights
- संडे को टाइगर 3 की कमाई में आया बड़ा उछाल
- घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिर दौड़ी टाइगर 3
- 300 करोड़ के क्लब की तरफ बढ़ी सलमान-कटरीना और इमरान की मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 Box Office Day 15 Collection: सलमान खान-कटरीना कैफ और इमरान हाशमी की फिल्म 'टाइगर 3' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन बीत चुके हैं। अच्छी शुरुआत करने वाली यशराज बैनर की स्पाई यूनिवर्स फिल्म का कलेक्शन किक्रेट वर्ल्ड कप 2023 की वजह से बहुत ज्यादा इफेक्ट हुआ।
हालांकि, दबंग सलमान खान की फिल्म अब एक बार फिर से खुद को संभालने में कामयाब हुई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टाइगर 3 (Tiger 3)ने 14वें दिन खुद को बखूबी संभाला, तो वहीं संडे को भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करारे नोट छापे। सलमान खान की मूवी अब 300 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़ रही है।
संडे को सिंगल डे पर टाइगर 3 ने टोटल की इतनी कमाई
सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी शानदार हुई थी। इस मूवी ने पहले दिन 44 करोड़ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमा लिया था। हालांकि, वर्ल्डकप के दौरान जिस तरह से इस मूवी का कलेक्शन गिरा, उससे हर किसी को यही लग रहा था कि टाइगर 3 का दम बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही जल्द निकल जाएगा। अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है।
यह भी पढ़ें: Tiger 3 Box Office Day 14: पटरी पर आया 'टाइगर 3' का कलेक्शन, शनिवार को सलमान की फिल्म की कमाई में आया उछाल
क्योंकि अपने दूसरे शनिवार को इस मूवी ने जहां 5.75 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया, तो वहीं दूसरी तरफ 15वें दिन रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। रविवार को इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे पर लगभग 7.06 करोड़ की हिंदी में और 1 लाख की तमिल और 1 लाख की तेलुगु भाषा में कमाई की।
खबरें और भी
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टाइगर 3 का 15 डेज का कलेक्शन-
| टाइगर 3 इंडिया नेट कलेक्शन | 271.5 करोड़ रुपए |
| टाइगर 3 इंडिया ग्रॉस कलेक्शन | 317.3 करोड़ रुपए |
| टाइगर 3 हिंदी भाषा टोटल कलेक्शन | 265.56 करोड़ रुपए |
| टाइगर 3 हिंदी रविवार 15th डे कलेक्शन | 7.06 करोड़ रुपए |
300 करोड़ के क्लब की तरफ दौड़ी 'टाइगर 3'
वर्ल्डवाइड तो टाइगर 3 पहले से ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, लेकिन अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी सलमान खान- कटरीना कैफ (Katrina Kaif)की मूवी 300 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़ रही है।
.jpg)
इस फिल्म ने 15 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 271.5 करोड़ की नेट कमाई कर ली है, तो वहीं ग्रॉस ये फिल्म 317.3 करोड़ के आसपास कमा चुकी है। हिंदी भाषा में टाइगर 3 ने अब तक टोटल 265.56 करोड़ का बिजनेस किया है, तो वहीं तमिल में 1.12 करोड़ और तेलुगु में 4.82 करोड़ का बिजनेस किया है।