यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tiger 3 Box Office Day 29: एनिमल के वार से निकली 'टाइगर-3' की चीख, पाई-पाई के लिए तरसी सलमान की फिल्म
Tiger 3 Box Office Collection Day 29 सलमान खान की मूवी टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई के लिए तरस गयी है। रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना की मूवी एनिमल ने ...और पढ़ें

HighLights
- टाइगर 3 ने 29 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई
- एनिमल के प्रहार से बॉक्स ऑफिस पर उठ नहीं पा रही 'टाइगर 3'
- दुनियाभर में भी सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' की हुई इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 Box Office Day 29 Collection: सलमान खान-कटरीना कैफ की स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'टाइगर 3' की शुरुआत तो बहुत जोरदार हुई थी, लेकिन महीने भर से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म दम तोड़ते हुए नजर आ रही है। रणबीर कपूर और बॉबी देओल की 'एनिमल' ने सलमान खान की फिल्म पर पूरी तरह से ग्रहण लगा दिया है।
सिनेमाघरों में कई जगह तो मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म अब भी थिएटर में टिकी हुई है, लेकिन इसे ऑडियंस नहीं मिल रही है। सिनेमाघरों में जैसे-तैसे 29 दिन निकालने वाली 'टाइगर 3' की रविवार की बॉक्स ऑफिस पर कमाई के आंकड़ों को सुनकर सलमान खान के फैंस के होश उड़ सकते हैं।
टाइगर 3 ने 29वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बस की इतनी कमाई
सलमान खान की फिल्मों के लिए साल 2023 ठीकठाक रहा है। उनकी ईद और दिवाली दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर नम्बरों से कुछ खास जगमगा नहीं सकी। टाइगर 3 से फैंस को ये पूरी उम्मीद थी कि ये फिल्म 'जवान' का रिकॉर्ड तोड़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, उल्टा इस फिल्म की हालत रणबीर कपूर की 'एनिमल' के सिनेमाघरों में आने के बाद खराब हो गयी है।
यह भी पढ़ें: Tiger 3 Box Office Day 24: एनिमल के आगे टाइगर 3 ने आखिर टेक दिए घुटने, बॉक्स ऑफिस पर खत्म होने को है सफर
बॉक्स ऑफिस पर रविवार को भी फिल्म का कोई फायदा नहीं हो रहा है। 28वें दिन शनिवार को फिल्म ने जहां 13 लाख के करीब बिजनेस किया, तो वहीं संडे को ये फिल्म महज 2 लाख रुपए ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमा पाई।
खबरें और भी
टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे- 29
| टाइगर 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन | 463.2 करोड़ रुपए |
| टाइगर 3 इंडिया नेट कलेक्शन | 282.61 करोड़ रुपए |
| टाइगर 3 इंडिया ग्रॉस कलेक्शन | 339.2 करोड़ रुपए |
| टाइगर 3 ओवरसीज कलेक्शन | 124 करोड़ रुपए |
| टाइगर 3 हिंदी भाषा टोटल कलेक्शन | 276.44 करोड़ रुपए |
| टाइगर 3 हिंदी रविवार कलेक्शन- डे 29 | 2 लाख रुपए / हिंदी भाषा |
दुनियाभर में इतने पर रुकी हुई है 'टाइगर 3' की गाड़ी
सलमान खान-इमरान हाशमी और कटरीना कैफ की गाड़ी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है, लेकिन वर्ल्डवाइड अब टाइगर 3 की रफ्तार पूरी तरह से थम चुकी है। यशराज बैनर तले बनी इस मूवी ने वर्ल्डवाइड टोटल 463.2 करोड़ का बिजनेस किया है।
ओवरसीज मार्केट में टाइगर 3 की टोटल कमाई 124 करोड़ की हुई है। आपको बता दें कि स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में इमरान हाशमी पहली बार सलमान खान के साथ दो-दो हाथ करते हुए नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: Tiger 3 Worldwide Collection: दुनियाभर में 500 करोड़ भी नहीं कमा पाई टाइगर 3, क्या अलविदा कहने का आया समय?