Ustaad Bhagat Singh ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तांडव, पहले ही दिन खराब की Dhurandhar 2 की हालत
पवन कल्याण ने 'उस्ताद भगत सिंह' की सफलता के साथ यह साबित कर दिया है कि वह साउथ के किंग है। फिल्म ने पहले दिन ही साउथ में 'धुरंधर-2' को कमाई के मामले म ...और पढ़ें

उस्ताद भगत सिंह के सामने हारी धुरंधर 2/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त भले ही हर तरफ रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' का शोर हो, लेकिन सिनेमाघरों में एक फिल्म ऐसी भी रिलीज हुई है जिसने साउथ बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' को टिकने तक का मौका नहीं दिया है। हिंदी बेल्ट में भले ही 'धुरंधर 2' से टक्कर लेने वाला कोई नहीं था, लेकिन साउथ में यह हिम्मत सुपरस्टार पवन कल्याण ने दिखाई है।
पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' (Ustaad Bhagat Singh) उसी दिन तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिस दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' आई। हालांकि, जितना 'उस्ताद भगत सिंह' ने अकेले कमाया है, उतना 'धुरंधर 2' साउथ की चारों भाषाओं में मिलाकर भी नहीं कमा सकी। साउथ में 'धुरंधर 2' से कितनी आगे निकली 'उस्ताद भगत सिंह'? चलिए आपको आंकड़ों के साथ बताते हैं:
पहले दिन ही चला 'उस्ताद भगत सिंह' का सिक्का
'उस्ताद भगत सिंह' ने साउथ बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग करके पहले ही दिन यह साबित कर दिया है कि वहां के असली किंग पवन कल्याण ही हैं। सैकनलिक डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, पवन कल्याण की इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म ने तेलुगु भाषा में पहले ही दिन 31.50 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म को केवल 4,607 शोज ही मिले थे।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की आंधी के बीच Ustaad Bhagat Singh ने उड़ाया गर्दा, ऑडियंस बोली- 'यह तो ब्लॉकबस्टर है'
जहां 'उस्ताद भगत सिंह' ने सिंगल भाष में 31.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, तो वहीं 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) साउथ की चारों भाषाओं, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम को मिलाकर भी सिर्फ 4.26 करोड़ रुपये ही कमा पाई है।
खबरें और भी
-1773985154974.jpg)
'धुरंधर: द रिवेंज' ने साउथ में की इतनी कमाई
हिंदी मार्केट में जहां रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने पहले ही दिन 99.10 करोड़ रुपये की छप्परफाड़ कमाई की, तो वहीं साउथ में इसका हाल बेहाल रहा। कन्नड़ में फिल्म का कलेक्शन महज 8 लाख रुपये रहा, जबकि मलयालम भाषा में भी मूवी सिर्फ 9 लाख रुपये तक ही सिमट गई। तमिल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1.16 करोड़ और तेलुगु में 2.12 करोड़ रुपये की कमाई की। साउथ में फिल्म का जैसा बज था, उस हिसाब से वहां के बॉक्स ऑफिस पर मेकर्स को भारी निराशा हाथ लगी है।
साउथ मार्केट में मेकर्स पर भारी पड़ी यह गलती?
दरअसल, पूरे देशभर में 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर एक अलग ही उत्सुकता थी। हालांकि, रिलीज से पहले 18 मार्च को पेड प्रीव्यू के दौरान डबिंग का काम पूरा न होने के कारण मेकर्स को ऐन मौके पर तमिल और तेलुगु के शोज कैंसिल करने पड़े थे। इसके चलते दर्शकों का रिफंड वापस करना पड़ा था। माना जा रहा है कि इस देरी और शोज कैंसिल होने का सीधा असर साउथ में फिल्म की ओपनिंग पर पड़ा है।

हालांकि, 'धुरंधर: द रिवेंज' की ओवरऑल बात की जाए तो फिल्म में रणवीर सिंह का काम उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। मूवी में उनके अलावा सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन सहित कई बड़े सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।