Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amy Jackson ने इटली में 16वीं सदी के महल में ब्वॉयफ्रेंड संग की शादी, कपल ने शेयर किया खास वीडियो

    Updated: Wed, 28 Aug 2024 12:12 PM (IST)

    एमी जैक्सन ने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड एड वेस्टविक (Ed Westwick) के साथ शादी रचा ली है। इस कपल ने 25 अगस्त को इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की थी । शादी के ...और पढ़ें

    एमी जैक्सन का वेडिंग वीडियो (फोटो इंस्टाग्राम)
    एमी जैक्सन का वेडिंग वीडियो (फोटो इंस्टाग्राम)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस और विदेशी मॉडल एमी जैक्सन शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। एमी ने विदेशी अभिनेता एड वेस्टविक संग शादी की। ये कपल करीब दो साल से एक-दूजे को डेट कर रहा था, लेकिन इसी साल कपल ने अपने रिश्ते को फैंस के साथ साझा किया था। 25 अगस्त को इस कपल ने इटली में शादी की। अब एक्ट्रेस ने अपनी ड्रीम वेडिंग की एक झलक साझा कर वेडिंग आउटफिट का भी जिक्र किया है।

    एमी और एड की शादी का वीडियो

    इस कपल के वेडिंग वीडियो की शुरुआत अभिनेत्री के वेडिंग गाउन से शुरू होती है। दुल्हन बनी एमी इटली के महल की खिड़की के सामने खड़ी नजर आती हैं।

    यह भी पढ़ें- Ed Westwick की दुल्हन बनीं Amy Jackson, कपल ने शेयर की वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें

    View this post on Instagram

    A post shared by Ed Westwick (@edwestwick)

    16वीं सदी के शानदार किले में हुई थी एमी की शादी

    बता दें, ये शादी दक्षिणी इटली में 16वीं सदी के महल में तब्दील होटल कैस्टेलो डि रोक्का सिलेंटो में हुई थी। व्हाइट और पर्पल कलर के फूलों से इस किले के एक शानदार हिस्से को सजाया गया था। सफेद फूलों के साथ-साथ दूल्हा-दुल्हन भी व्हाइट आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। 

    जॉर्ज पैनायिओटु से हुई थी सगाई

    बता दें, एमी ने साल 2019 में बिजनेसमैन जॉर्ज पैनायिओटु से सगाई की थी। इस एक्स का बेटा भी है, जिसका नाम है एंड्रियास जैक्स पैनायिओटु। शादी किए बीना ही एमी ने जॉर्ज के बेटे को जन्म दिया था। 

    एमी ने इन फिल्मों में किया काम 

    एमी की बॉलीवुड फिल्मों की बात करें उन्होंने 'एक दीवाना था', 'सिंह इज ब्लिंग' जैसे फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह 'मिशन: चैप्टर 1' में नजर आई थीं। एक्ट्रेस जल्द विद्युत जामवाल की 'क्रैक' में भी नजर आई थी। 

    यह भी पढ़ें-  'गॉसिप गर्ल' एक्टर Ed Westwick की दुल्हनिया बनने को तैयार Amy Jackson, शादी से पहले रोमांस में डूबा कपल

    खबरें और भी