Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bernard Hill Death: नहीं रहे 'टाइटैनिक' के 'कैप्टन स्मिथ', दिग्गज अभिनेता ने 79 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

    Updated: Mon, 06 May 2024 02:59 PM (IST)

    जाने-अभिनेता हॉलीवुड एक्टर बर्नार्ड हिल (Bernard Hill Death) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 79 साल की उम्र में अभिनेता ने आखिरी सांस ली है। बर्नार्ड हिल क ...और पढ़ें

    बर्नार्ड हिल का 79 साल की उम्र में हुआ निधन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बर्नार्ड हिल का 79 साल की उम्र में हुआ निधन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. टाइटैनिक के मशहूर अभिनेता का निधन
    2. 79 साल की उम्र में बर्नार्ड हिल ने ली आखिरी सांस
    3. टाइटैनिक में कैप्टन एडवर्ड के रोल से हुए थे मशहूर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bernard Hill Death: हॉलीवुड से एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आ रही है, जो मूवी लवर्स को दुखी कर देगी। सुपरहिट फिल्म 'टाइटैनिक' (Titanic) से मशहूर हुए जाने-माने अभिनेता बर्नार्ड हिल अब नहीं रहे। फिल्म में अपने किरदार से लाखों दिल जीतने वाले बर्नार्ड का 79 की उम्र में निधन हो गया है। अभिनेता की मौत की खबर ने उनके चाहने वालों को हैरान कर दिया है। बारबरा डिक्सन (Barbara Dickson) ने इस बुरी खबर को साझा किया है।

    नहीं रहे टाइटैनिक के एक्टर

    बर्नार्ड हिल ने साल 1997 में रिलीज हुई 'टाइटैनिक' मूवी में कैप्टन एडवर्ड जॉन स्मिथ की भूमिका से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। बर्नार्ड के निधन की जानकारी मिलने के बाद सेलिब्रिटीज शॉक में हैं। फैंस भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि 79 साल के बर्नार्ड अब इस दुनिया में नहीं हैं। हालांकि, अभिनेता का निधन कैसे हुआ है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

    बर्नार्ड हिल के निधन पर को-स्टार ने जताया दुख

    बारबरा डिक्सन ने सोशल मीडिया पर बर्नार्ड के निधन की बुरी खबर साझा की है। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (ट्विटर) पर बर्नार्ड के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए बारबरा ने एक भावुक कैप्शन लिखा है।

    Barbara Dickson

    हॉलीवुड एक्ट्रेस ने कहा, "यह बहुत दुख की बात है कि मैं बर्नार्ड हिल के निधन को लेकर नोट लिख रही हूं। हमने जॉन पॉल जॉर्ज रिंगो और बर्ट, विली रसेल के शानदार शो 1974-1975 में एक साथ काम किया। वह सचमुच एक शानदार अभिनेता थे। उनसे मिलना सौभाग्य की बात थी। आपकी आत्मा को शांति मिले बर्नार्ड हिल।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- The Idea of You की ऑथर से बिना पूछे बदली गई फिल्म की एंडिंग, Robinne Lee ने दिया रिएक्शन

    बर्नार्ड हिल का करियर

    'टाइटैनिक' और 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' (The Lord of the Rings) के अलावा बर्नार्ड हिल को 'द स्कॉर्पियन किंग', 'द ब्वॉयज फ्रॉम काउंटी क्लेयर', 'गोथिका', 'विंबलडन', 'द लीग ऑफ जेंटलमेन एपोकैलिप्स', 'जॉय डिवीजन', 'सेव एंजेल होप', 'एक्सोडस', 'वाल्कीरी' जैसी फिल्मों और सीरीज के लिए पॉपुलैरिटी मिली है।

    वह बाफ्ता, क्रिटिक्स च्वॉइस और एमी जैसे इंटरनेशनल अवॉर्ड्स में नॉमिनेट हो चुके हैं। साल 2004 में उन्हें स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड मिला था।

    यह भी पढ़ें- Jored Leto से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, Met Gala 2024 में नहीं देखने को मिलेगा इन स्टार्स के फैशन का जलवा