Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Harry Potter Series: हैरी पॉटर के फर्स्ट लुक ने किया फैंस को हैरान, शूटिंग को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

    Updated: Tue, 15 Jul 2025 10:46 AM (IST)

    जादुई दुनिया में दर्शकों को ले जाने वाली फिल्म सीरीज हैरी पॉटर अब टीवी सीरीज में बदलने जा रही है। जिसमें हैरी पॉटर से लेकर हरमाइन ग्रेंजर तक सभी आइकॉन ...और पढ़ें

    हैरी पॉटर सीरीज से डोमिनिक का पहला लुक वायरल/ फोटो- Instagram
    हैरी पॉटर सीरीज से डोमिनिक का पहला लुक वायरल/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. हैरी पॉटर सीरीज से सामने आया डोमिनिक का पहला लुक
    2. वॉर्नर ब्रदर्स ने शुरू की आइकॉनिक टीवी सीरीज की शूटिंग
    3. हैरी पॉटर के लुक में डोमिनिक को देख चौंक गए फैंस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जे.के रोलिंग की नॉवेल पर बनी फिल्म सीरीज 'हैरी पॉटर' को वर्ल्डवाइड ऑडियंस ने पसंद किया था। इसका पहला पार्ट 'हैरी पॉटर एंड द फिलोसिफर स्टोन' साल 2001 में रिलीज हुआ था, जिसमें डेनियल रेडक्लिफ और एमा वॉट्सन ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म सीरीज के 8 पार्ट्स आए, जिसकी वजह से उनके आइकॉनिक किरदार लोगों के दिलों में इस कदर बसे की जब मेकर्स ने इसकी टीवी घोषणा की तो फैंस इस बात से काफी नाराज हो गए।

    उन्हें ऐसा लग रहा था कि एचबीओ का ये फैसला गलत साबित न हो जाए। हैरी पॉटर की टीवी सीरीज में डेनियल की जगह डोमिनिक मैकलॉघलिन ने ली, वहीं दूसरी तरफ एमा की जगह अरबेला स्टैंटन ने ली। अब एक लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने शूटिंग की अपडेट देते हुए टीवी सीरीज से हैरी पॉटर बने डोमिनिक का पहला लुक शेयर कर दिया है, जिसे देखकर फैंस बिल्कुल सरप्राइज रह गए हैं।

    हैरी पॉटर की शूटिंग हुई शुरू

    वैरायटी की एक खबर के मुताबिक, वॉर्नर ब्रदर्स ने सोमवार को अपनी मोस्ट अवेटेड सीरीज 'हैरी पॉटर' की शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने एचबीओ मैक्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर डोमिनिक का हैरी पॉटर के लुक में फर्स्ट फोटो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने आंखों पर राउंड चश्मा लगाया हुआ है और अपने किरदार के मुताबिक, स्कूल की यूनिफॉर्म पहनी हुई है।

    यह भी पढ़ें- Harry Potter Cast: हैरी पॉटर-रॉन से वोल्डेमोर तक, कहां है हॉगवर्ट्स की टोली? अब बदल गया है पूरा लुक

    Photo Credit- Instagram

    इस पोस्ट को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "पहला साल आगे बढ़ाते हुए कदम। एचबीओ की ओरिजिनल सीरीज के प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। डोमोनिक को हैरी पॉटर के लुक में देखकर फैंस भी हक्के-बक्के रह गए हैं।

    खबरें और भी

    फैंस को कैसा लगा हैरी पॉटर का ये न्यू लुक?

    आपको बता दें कि जब अरबेला स्टैंटन का फैंस ने हरमाइन ग्रेंजर के कैरेक्टर के लिए ऑडिशन देखा था तो वह सरप्राइज रह गए थे। कुछ ऐसा ही नए एक्टर को हैरी पॉटर के रूप में देखकर उनका हाल है। एक यूजर ने लिखा, "ये बिल्कुल परफेक्ट च्वाइस है हैरी पॉटर का किरदार निभाने के लिए"।

    Photo Credit- Instagram

    दूसरे यूजर ने लिखा, "ग्रेट यूनिफॉर्म, रियल चोट, आइकॉनिक ग्लासेस, उम्मीद करते हैं कि आप बुक के इन किरदारों के साथ न्याय कर पाए..ग्रीन आंखें देखकर थोड़ा दुख हो रहा है"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "हैरी के रूप में ये बच्चा बहुत ही अच्छा लग रहा है"।

    यह भी पढ़ें- Harry Potter Cast: टीवी सीरीज में कौन बनेगा नया हैरी, हर्माइनी और रॉन? मेकर्स ने ऐलान के साथ उठाया ये कदम