विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Harry Potter Series: 'ये तो Emma Watson की तरह...', 11 साल की अरबेला स्टैंटन का ऑडिशन वीडियो वायरल

Published: Fri, 30 May 2025 05:34 PM (IST)

HBO एक बार फिर से दर्शकों को जादुई दुनिया में ले जाने के लिए बिल्कुल तैयार है। उन्होंने हाल ही ...और पढ़ें

हैरी पॉटर सीरीज की हरमाइन ग्रेंजर का वीडियो वायरल/ फोटो- Instagram
हैरी पॉटर सीरीज की हरमाइन ग्रेंजर का वीडियो वायरल/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. हैरी पॉटर सीरीज आने से पहले अरबेला ने बनाई दिल में जगह
  2. अरबेला स्टैंटन का ऑडिशन वीडिया हो रहा है वायरल
  3. सोशल मीडिया यूजर्स ने की एमा वॉट्सन से तुलना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जे.के. राउलिंग की नॉवेल पर बेस्ड फिल्म सीरीज 'हैरी पॉटर' के कई पार्ट्स आ चुके हैं, जो दर्शकों के फेवरेट हैं। फिल्म में जहां डेनियल रेडक्लिफ ने हैरी पॉटर का किरदार अदा किया था, तो वहीं एमा वॉटसन फिल्म में विच 'हरमाइन ग्रेंजर' बनी थी। फिल्म का हर किरदार आइकोनिक है। ऐसे में जब बीते दिनों एचबीओ ने 'हैरी पॉटर' सीरीज की घोषणा की और ये बताया कि ओरिजिनल स्टारकास्ट की जगह इस सीरीज में रॉन वीसली और एमा की जगह अरबेला स्टैंटन लेने वाली हैं, तो फैंस काफी निराश थे।

हालांकि, अब हैरी पॉटर सीरीज की नई विच हरमाइन ग्रेंजर बनने जा रही अरबेला का ऑडिशन वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस काफी हैरान हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने उनकी तुलना हॉलीवुड एक्ट्रेस एमा वॉटसन से शुरू कर दी है।

अरबेला स्टैंटन ने दिया था हैरी पॉटर के लिए ऑडिशन

अरबेला का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैन ने कोलाज बनाकर सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। एक तरफ हैरी पॉटर फिल्म में हरमाइन ग्रेंजर के डायलॉग के साथ एमा एक्स्प्रेशन दे रही हैं, वहीं दूसरी तरफ 11 साल की अरबेला ने जिस तरह से डायलॉग के साथ-साथ हाव-भाव पकड़े हैं, उससे फैंस काफी इम्प्रेस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Harry Potter सीरीज की स्टार कास्ट का एलान, फैंस ने 'मुंज्या' फेम अभय वर्मा को बताया इस किरादर के लिए परफेक्ट

View this post on Instagram

A post shared by cineatomy (@cineatomy)

शुरुआत में जो फैंस उन्हें हरमाइन के किरदार में कास्ट करने के लिए ट्रोल कर रहे थे, वहीं अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कई यूजर्स का तो ये भी कहना है कि उन्हें अरबेला में एमा वॉट्सन के बचपन की झलक साफ-साफ दिखाई दे रही हैं।

अरबेला स्टैंटन को हैरी पॉटर सीरीज के लिए बताया परफेक्ट 

अरबेला के इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने उनकी एक्टिंग स्किल्स की तारीफ करते हुए लिखा, "ये इस रोल के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। ये कहीं न कहीं मुझे एमा वॉट्सन और जेना ऑर्टेगा की मिक्स लग रही है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "ये बहुत ही शानदार है। डायलॉग डिलीवरी और एक्सप्रेशन सबकुछ ऑन प्वाइंट है"। 

Harry potter series

Photo Credit- Instagram

एक और अन्य यूजर ने लिखा, "अरबेला ने बहुत अच्छा किया है। इन्हें जो नफरत मिल रही है, उसको लेकर मुझे बुरा लग रहा है। मैं इस शो के लिए बहुत एक्साइटेड हूं"। 

यह भी पढ़ें: Harry Potter फेम Rupert Grint के घर गूंजी फिर किलकारी, दिखाई न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक