यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Meryl Streep-Don Gummer Divorce: 39 साल की शादी तोड़ अलग हुए मेरिल स्ट्रीप-डॉन गमर, 6 साल पहले जुदा किए रास्ते
Meryl Streep-Don Gummer Separation हॉलीवुड के जाने-माने स्टार कपल मेरिल स्ट्रीप और डॉन गमर शादी को तोड़कर अलग हो गए हैं। साल 1978 में दोनों ने शादी की ...और पढ़ें

HighLights
- अलग हुए मेरिल स्ट्रीप और डॉन गमर
- मेरिल और डॉन ने खत्म की 39 साल की शादी
- 6 साल पहले जुदा कर लिए थे रास्ते
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Meryl Streep and Don Gummer Separation: कुछ समय से हॉलीवुड से स्टार कपल के तलाक की खबरें सामने आ रही हैं। पहले जो जोनस (Joe Jonas) और सोफी टर्नर (Sophie Turner) ने अलग होने का एलान किया, फिर ह्यू जैकमैन और डेबोरा ली फर्नेस ने 27 साल की शादी तोड़ दी और मेरिल स्ट्रीप (Meryl Streep) ने पति डॉन गमर (Don Gummer) से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।
6 साल पहले अलग हो गए मेरिल और डॉन
हैरान करने वाली बात ये है कि मेरिल और डॉन ने हाल ही में अलग होने का फैसला नहीं किया है, बल्कि दोनों ने 6 साल पहले ही अपने रास्ते अलग कर लिए। डॉन और मेरिल ने 6 साल तक अपने अलग होने की सच दुनिया से छुपाए रखा। अब आखिरकार उन्होंने एक स्टेटमेंट के जरिए इसका खुलासा किया है।
द पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मेरिल स्ट्रीप के स्पोकपर्सन ने एक हालिया स्टेटमेंट के जरिए उनके अलग होने की खबर की पुष्टि की है। स्टेटमेंट में कहा गया, "डॉन गमर और मेरिल स्ट्रीप 6 साल से अधिक समय से अलग हो गए हैं। अलग होने के बाद भी वे हमेशा एक-दूसरे की देखभाल करते रहेंगे।"
यह भी पढ़ें- Jacqueline Carrieri Death: प्लास्टिक सर्जरी के चलते गई अभिनेत्री जैकलिन कैरीरी की जान, 48 साल की उम्र में निधन
2018 में स्पॉट हुआ था कपल
मेरिल स्ट्रीप और डॉन गमर लंबे समय से लाइमलाइट से दूर थे। उन्हें पांच सालों से साथ नहीं देखा गया। आखिरी बार एक्स कपल को 2018 में ऑस्कर अवॉर्ड में साथ देखा गया था। द पेज सिक्स के मुताबिक, आज एक्ट्रेस प्रिंसेसा डे ऑस्टुरियस अवार्ड्स 2023 में अपने वेडिंग बैंड को लेकर मजे करते देखा गया था।
खबरें और भी
ऐसे हुई थी मेरिल और डॉन की मुलाकात
हॉलीवुड की ऑस्कर विनिंग एक्टेस मेरिल स्ट्रीप और अमेरिकी मूर्तिकार डॉन गमर की पहली मुलाकात साल 1978 में मिले थे। मेरिल के भाई ने उनकी मुलाकात डॉन से कराई थी। उस वक्त मेरिल अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड जॉन कैजेल के निधन के शोक में डूबी हुई थीं। डॉन से मिलने के बाद वह इस दुख से उबरीं। कुछ महीनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 1978 में ही शादी रचा ली थी।
मेरिल और डॉन चार बच्चों के माता-पिता हैं। उनके बच्चों का नाम हेनरी वोल्फ, मैमी गमर, ग्रेस गमर और लुइसा जैकबसन है।
यह भी पढ़ें- Joe Jonas And Sophie Turner: बेटियों की कस्टडी के लिए लड़ रहे हैं सोफी और जो जोनस, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला