Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dua Lipa ने रचा इतिहास, Spotify पर ऐसा कारनामा करने वाली बनीं पहली फीमेल प्लेबैक सिंगर

    Updated: Wed, 06 Mar 2024 02:22 PM (IST)

    हॉलीवुड पॉप स्टार Dua Lipa को भला कौन नहीं जानता। अपने इंग्लिश गानों की धुन पर दुआ फैंस का दिल जीतती हैं। इस बीच दुआ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही ह ...और पढ़ें

    स्पॉटिफाई पर दुआ लीपा ने किया कमाल (Photo Credit-Twitter)
    स्पॉटिफाई पर दुआ लीपा ने किया कमाल (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. दुआ लीपा के गानों ने रच दिया इतिहास
    2. स्पॉटिफाई पर हॉलीवुड पॉप स्टार ने किया कमाल
    3. इस मामले में हासिल की बड़ी उपलब्धि

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dua Lipa Song On Spotify: अमेरिकी गायिका दुआ लीपा के गाने फैंस को काफी रास आते हैं। बाहरी देशों के साथ-साथ भारत में भी इस सिंगर के गानों को फैंस सुनना पसंद करते हैं। इस बीच दुआ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

    ऑनलाइन म्यूजिक प्लेटफॉर्म स्फॉटिफाई पर इतिहास रच दिया है। हॉलीवुड पॉप स्टार के 4 गानों ने स्ट्रीमिंग के मामले में इस म्यूजिक ऐप पर 2 बिलियन का जादुई आंकड़ा पार कर एक अनोखा कीर्तिमान हासिल कर लिया है। इस मामले में दुआ लीपा ने कई बड़े गायकों को पछाड़ दिया है।

    स्पॉटिफाई पर दुआ लीपा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

    इंग्लिश सिंगर दुआ लीपा के गानों की धुन पर झूमना फैंस को काफी पसंद आता है। जिसकी वजह के प्रशंसक उनके गीतों को लेकर क्रेजी रहते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार ऑनलाइन म्यूजिक ऐप स्पॉटिफाई पर दुआ के 4 गानों की स्ट्रीमिंग 2 बिलियन को क्रॉस कर चुकी है। उनसे पहले इस प्लेटफॉर्म पर किसी भी फीमेल सिंगर के सॉन्ग्स को इतनी स्ट्रीमिंग नहीं मिली है।

          गाना          स्पॉटिफाई स्ट्रीम्स
         Don't Start Now     2, 512,405, 872 बिलियन
         One Kiss With     2, 075, 920, 299 बिलियन
         New Rules With     2, 035, 524, 550 बिलियन
         DaBaby      2, 000, 00, 000 बिलियन

    गायिका के गाने डॉन्ट स्टार्ट नाउ 2, 512,405, 872 स्ट्रीम, वन किस विथ 2, 075, 920, 299 स्ट्रीम, न्यू रुल्स विथ 2, 035, 524, 550 स्ट्रीम, डाबेबी 2 बिलियन के बेंच मार्क को पार कर चुके हैं। इस मामले में उनसे पीछे हॉलीवुड पॉप स्टार बिली एलिस और ओलिविया रॉड्रिगो हैं।

    खबरें और भी

    मालूम हो कि दिसंबर 2023 में ये तीन सिंगर्स एक स्थान पर ही खड़ी थीं, लेकिन अब मार्च की शुरुआत में दुआ लीपा काफी आगे निकल गई हैं।

    अरिजीत सिंह का भी दबदबा

    दुआ लीपा के अलावा अगर बात की जाए इंडियन सिंगर्स के बारे में तो स्पॉटिफाई म्यूजिक ऐप पर गायक अरिजीत सिंह का भी दबदबा है। हाल ही में उन्होंने इस प्लेटफॉर्म पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया है, जिसमें उन्होंने अंग्रेजी सॉन्ग गायिका टेलर शिफ्ट जैसी कई बड़े-बड़े पॉप स्टार को पछाड़ है।

    ये भी पढ़ें- Arijit Singh ने स्पॉटिफाई पर छूआ 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा, Taylor Swift सहित इन सिंगर्स को छोड़ा पीछे