Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तलाक से पहले Sophie Turner के किसी और मर्द को KISS करने पर Joe Jonas ने तोड़ी चुप्पी, कह डाली ये बड़ी बात

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 07 Nov 2023 09:22 AM (IST)

    Joe Jonas On Sophie Turner Kissing सिंगर जो जोनस और एक्ट्रेस सोफी टर्नर काफी समय से अपने तलाक की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही दोनों न ...और पढ़ें

    जो जोनस ने एक्स वाइफ सोफी टर्नर के किस पर तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    जो जोनस ने एक्स वाइफ सोफी टर्नर के किस पर तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. सोफी टर्नर के किसी और शख्स के किस करने से नाराज जो जोनस
    2. जोनस ने सोफी टर्नर के किस पर दिया ऐसा रिएक्शन
    3. सितंबर में जो जोनस और सोफी टर्नर ने शादी तोड़ने का किया था फैसला

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Joe Jonas and Sophie Turner Divorce: हॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले जो जोनस (Joe Jonas) और सोफी टर्नर (Sophie Turner) ने दो महीने पहले अपने अलग होने का एलान किया था। कोर्ट में तलाक की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच सोफी टर्नर के किसी और शख्स को किस करने से जो काफी नाराज हैं। उन्होंने इस पर रिएक्शन दिया है।

    दरअसल, हुआ यूं कि सोफी टर्नर को कुछ दिन पहले ससेक्स काउंटी के चौथे विस्काउंट काउड्रे के उत्तराधिकारी पेरेग्रीन पियर्सन (Peregrine Pearson) को पब्लिक प्लेस में किस करते हुए देखा गया था। सोफी और पियर्सन की किसिंग फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी।

    एक्स वाइफ सोफी के किस पर बोले जो जोनस

    तलाक से पहले ही किसी और मर्द के साथ सोफी टर्नर के किस ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी थी। अब डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, जो जोनस ने एक्स वाइफ के किस पर चुप्पी तोड़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक, जो जोनस का कहना है कि सोफी का यूं पब्लिकली किसी और शख्स को पैशनेट किस करना बहुत जल्दी है। हालांकि, जो ये भी मानते हैं कि उनका सोफी पर कोई कंट्रोल नहीं है। वह बस को-पैरेंटिंग पर ध्यान दे रहे हैं।

    Sophie Turner Kiss with Pearson

    फोटो क्रेडिट- ट्विटर (@21metgala)

    यह भी पढ़ें- जो जोनस की Ex गर्लफ्रेंड के अपार्टमेंट में किराए पर रह रही हैं सोफी टर्नर, हाथ में पहने थी शादी की अंगूठी

    जो जोनस भी ढूंढ रहे हैं प्यार?

    रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि जो जोनस अभी अपने करियर और बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे रहे हैं। वह अपने भाइयों के साथ जोनस ट्रिप में बिजी हैं। साथ ही जो जोनस फिर से प्यार पाना चाहते हैं, लेकिन उससे पहले वह सोफी से तलाक लेकर जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि सोफी की तरह जो जोनस इस तरह की हरकतें नहीं करना चाहते हैं।

    खबरें और भी

    बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस ने सोफी टर्नर से साल 2019 में शादी की थी, लेकिन इसी साल सितंबर में उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। उनकी दो बेटियां भी हैं। 

    यह भी पढ़ें- जो जोनस की Ex गर्लफ्रेंड के अपार्टमेंट में किराए पर रह रही हैं सोफी टर्नर, हाथ में पहने थी शादी की अंगूठी