Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पत्नी Hailey Bieber के बाद Justin Bieber ने भी Selena Gomez की सगाई पर किया रिएक्ट, इस तरह शेयर की फीलिंग

    Updated: Thu, 19 Dec 2024 08:52 PM (GMT+05:30)

    हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज (Selena Gomez) ने ब्वॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको (Benny Blanco) के साथ सगाई कर ली है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीड ...और पढ़ें

    जस्टिन बीबर ने सेलेना गोमेज की फोटो पर किया रिएक्ट (Photo: Instagram)
    जस्टिन बीबर ने सेलेना गोमेज की फोटो पर किया रिएक्ट (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेमस अमेरिकन सिंगर सेलेना गोमेज (Selena Gomez) ने कुछ समय पहले ही अपने ब्वॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको के साथ सगाई की अनाउंसमेंट की थी। इसके बाद से उनके फैंस की खुशी है कि काबू में नहीं आ रही।

    एक तरफ जहां उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड जस्टिन बीबर (Justin Bieber) हैली बीबर (Hailey Bieber) से शादी के बाद अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। वहीं अब वो एक बच्चे के पिता भी हैं। हालांकि ऐसा लगता है कि एक्टर के ख्वाब से सेलेना का नाम अभी मिटा नहीं है। वो उन्हें खास मौके पर याद करते रहते हैं।

    सेलेना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी तस्वीर

    वहीं इससे पहले जस्टिन की पत्नी हैली ने भी सेलेना की एक पोस्ट लाइक की थी। सेलेना गोमेज ने अपनी सगाई की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिसमें वो इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही थीं। हैली बीबर ने एक्ट्रेस की इंगेजमेंट रिंग वाली तस्वीरों को लाइक किया था। सेलेना गोमेज के फैंस पेज पर पोस्ट शेयर करते हुए अपडेट दिया गया है कि जस्टिन बीबर की पत्नी ने सेलेना की पोस्ट को लाइक किया है।

    यह भी पढ़ें: कभी मां नहीं बन सकतीं Selena Gomez! बच्चे के जन्म से जान को हो सकता है खतरा, सिंगर ने बयां किया दर्द

    फोटो के गाने ने खींचा लोगों का ध्यान

    अब जस्टिन ने भी इस पर रिएक्ट किया है। घोषणा के ठीक बाद,जस्टिन ने अपनी पत्नी हैली बीबर के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। क्लोज़-अप शॉट में बीबर को टोपी पहने हुए देखा जा सकता है जबकि हैली उनके गाल को चूमते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि इन सभी बातों में सबसे अहम चीज जिसने हमारा ध्यान खींचा वो था फोटो पर लगा हुआ सॉन्ग।

    खबरें और भी

    जस्टिन ने तस्वीर के साथ लिजी मैकअल्पाइन (Lizzy McAlpine) का एक गाना लगाया था जिसका टाइटल है "ऑल माई घोस्ट्स"। इस गाने के लिरिक्स को लोगों ने खास नोटिस किया जोकि कुछ इस प्रकार हैं "I can see it now, the wedding of the year" and "I can see it now, when all my ghosts disappear" फैंस को लग रहा कि जस्टिन का ये मैसेज अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर है। फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि उन्होंने सेलेना गोमेज की सगाई के बाद इस गाने के जरिए अपनी फीलिंग्स शेयर की हैं।

    साल 2023 से बेनी को कर रही हैं डेट

    सेलेना और बेनी ब्लैंको साल 2023 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सेलेना और बेनी अक्सर एक साथ टाइम स्पेंड करते नजर आते थे। दोनों ने साथ में तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।

    यह भी पढ़ें: Selena Gomez की सगाई पर एक्स ब्वॉयफ्रेंड Justin Bieber की पत्नी ने दिया रिएक्शन, लेटेस्ट पोस्ट में बदले सुर