Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Spider Man 4 में हुई Sadie Sink की एंट्री, फैंस ने बताया Stranger Things की एक्ट्रेस किस रोल में हैं परफेक्ट

    Updated: Thu, 13 Mar 2025 12:04 PM (IST)

    मार्वल यूनिवर्स की सफल फ्रेंचाइजी में से एक स्पाइडर मैन की फ्रेंचाइजी अब आगे बढ़ रही है। स्पाइडर मैन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता टॉम हॉलैंड एक बार फि ...और पढ़ें

    स्पाइडर मैन 4 में हुई Sadie Sink की एंट्री/ फोटो- X Account
    स्पाइडर मैन 4 में हुई Sadie Sink की एंट्री/ फोटो- X Account

    HighLights

    1. स्पाइडरमैन बनकर लौट रहे हैं टॉम हॉलैंड
    2. स्ट्रेंजर थिंग्स एक्ट्रेस की हुई स्पाइडर मैन 4 में एंट्री
    3. फैंस ने उनके किरदार को लेकर लगाया ये अंदाजा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'स्पाइडर मैन' के एक बार फिर से बड़े पर्दे पर लौटने का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। मार्वल यूनिवर्स की इस फिल्म के अब तक तीन पार्ट्स आए, जिसे ऑडियंस ने बेहद प्यार दिया है। 'स्पाइडर मैन' सीरीज के चौथे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस ये जानकर जरूर खुश होंगे कि इस फिल्म की कास्टिंग प्रोसेस शुरू हो चुकी है। 

    मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 'स्पाइडर मैन-4' में इस बार एक नई एक्ट्रेस की एंट्री हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो स्ट्रेंजर थिंग्स में 'मैक्स' की मुख्य भूमिका अदा कर चुकीं अभिनेत्री सैडी सिंक इस फिल्म की स्टारकास्ट को ज्वाइन कर रही हैं। जैसे ही उनके 'स्पाइडर मैन-4'(Spider Man 4) से जुड़ने की खबर सामने आई, वैसे ही सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के किरदार को लेकर हलचल शुरू हो गई। 

    स्पाइडर मैन 4 में क्या होगा Sadie Sink का किरदार?

    डेडलाइन की एक खबर के मुताबिक, सैडी सिंक के इस फिल्म से जुड़ने की खबर तो सामने आ गई है, लेकिन टॉम हॉलैंड स्टारर इस फिल्म में उनका क्या किरदार होगा, ये मेकर्स ने अभी तक रिवील नहीं किया है।

    यह भी पढ़ें: Spider-Man 4 Release Date: पर्दे पर स्पाइडर-मैन बन वापसी करेंगे Tom Holland, रिलीज डेट पर आ गया अपडेट

    स्पाइडर मैन 4 में स्ट्रेंजर थिंग्स एक्ट्रेस के किरदार को लेकर मार्वल यूनिवर्स ने भले ही अभी तक सस्पेंस बना रखा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर तो सैडी सिंक का नाम सामने आते ही फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि इस फ्रेंचाइजी में उनका किरदार किस तरह का हो सकता है। 

    खबरें और भी

    हालांकि, स्पाइडर मैन के दो प्रमुख किरदारों के बीच फैंस इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि वह इनमें से कौन सा किरदार अदा करेंगी। एक यूजर ने लिखा, "वह फिल्म में जीन ग्रे का किरदार निभाएंगी"।

    दूसरे यूजर ने लिखा, "सैडी सिंक को फिल्म सीरीज में 'ब्लैक कैट बना दो"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "वह ग्वेन स्टेसी के रूप में बिल्कुल परफेक्ट हैं"। 

    कब फ्लोर पर जाएगी स्पाइडर मैन 4? 

    स्पाइडर मैन 4 इस साल के अंत तक फ्लोर पर जाएगी। एक बार फिर से हॉलीवुड अभिनेता टॉम हॉलैंड फिल्म में पीटर पारकर उर्फ स्पाइडर मैन का किरदार अदा करेंगे। फिल्म की कहानी क्या होगी, इस पर अब तक सस्पेंस बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेंडाया एक बार फिर से मूवी में MJ के किरदार में दिखाई दे सकती हैं।

    ऐसा कहा जा रहा है कि स्पाइडर मैन के चौथे इंस्टॉलमेंट में उनका किरदार काफी छोटा होने वाला है। हालांकि अभी तक स्पाइडर मैन 4 के लिए अभी तक सिर्फ टॉम हॉलैंड का नाम फाइनल हुआ है। 

    यह भी पढ़ें: 'स्पाइडरमैन- नो वे होम' की दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई, ओपनिंग वीकेंड में 4000 करोड़ के साथ बनी तीसरी सबसे बड़ी फिल्म