विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tom Cruise Birthday: 62 साल के हुए हॉलीवुड हार्टथ्रोब टॉम क्रूज, उनकी ये 10 फिल्में आप नहीं कर सकते मिस

Published: Wed, 03 Jul 2024 11:25 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2024 12:57 PM (IST)

हॉलीवुड सिनेमा के सुपरस्टार Tom Cruise ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक यादगार फिल्म दी है। उनकी ...और पढ़ें

62वें जन्मदिन पर देखें टॉम क्रूज के टॉप मूवीज/ फोटोज- IMDB
62वें जन्मदिन पर देखें टॉम क्रूज के टॉप मूवीज/ फोटोज- IMDB

HighLights

  1. टॉम क्रूज मना रहे हैं अपना 62वां जन्मदिन
  2. उनके करियर की ये आठ फिल्में हैं यादगार
  3. सबसे ज्यादा फीस लेने वाले हॉलीवुड स्टार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने सिनेमा प्रेमियों की कई पीढ़ियों को प्रभावित किया और पश्चिमी सिनेमा को दुनियाभर में लोकप्रिय बनाने में बड़ा योगदान दिया। खासकर, मिशन इम्पोसिबल फिल्मों के जरिए टॉम ने भारी लोकप्रियता हासिल की। 

3 जुलाई1962 को न्यूयॉर्क के सायराक्यूज में जन्मे टॉम क्रूज हॉलीवुड के पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। थॉमस क्रूज मापोदर उर्फ टॉम क्रूज ने अपने शानदार अभिनय की छाप फैंस के दिलों पर छोड़ी है। हॉलीवुड के दर्शक ही नहीं, भारतीय ऑडियंस भी उनकी फिल्मों को बड़े चाव से देखती है।

दुनिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में शुमार टॉम क्रूज तीन गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स जीत चुके हैं और चार बार एकेडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं। 1981 में एंडलेस लव स्टोरी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले टॉम क्रूज ना सिर्फ हॉलीवुड के हाइएस्ट पेड एक्टर हैं, बल्कि उनकी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अरबों में बिजनेस करती हैं।

टॉम क्रूज के जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको उनकी 10 बेस्ट फिल्मों की लिस्ट बताने जा रहे हैं, जिन्होंने दुनियाभर में तो शानदार बिजनेस किया ही, साथ ही इन फिल्मों को कई बार देखा गया।

टॉप गन (Top Gun)

टॉम क्रूज के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक टॉप गन: मेवरिक है। टॉप गन में एक्टर ने पीट का किरदार अदा किया, जो 30 सालों से नौसेना एविएटर के रूप में काम कर रहा है, लेकिन उसे तब अपने अतीत का सामना करना पड़ता है, जब वह टॉप गन के ग्रुप को एक जोखिमभरे मिशन पर ले जाता है।

यह भी पढ़ें: ब्रैड पिट के बाद अब Tom Cruise की बेटी सूरी ने हटाया पिता का सरनेम? मां के साथ ग्रेजुएशन सेरेमनी में आईं नजर

View this post on Instagram

A post shared by Tom Cruise (@tomcruise)

यह 1986 में आई टॉप गन फिल्म का सीक्वल है, जो 2022 में रिलीज हुई थी। टॉप गन ने 1986 में बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 35.73 करोड़ का बिजनेस किया था, जो उस समय पर काफी अधिक था। 

मिशन इम्पॉसिबल (Mission Impossible)

मिशन इम्पोसिबल टॉम क्रूज के करियर की सफल फ्रेंचाइजी है, जिसमें वो ईथन हंट नाम का किरदार निभाते हैं। ईथन और उसकी टीम दुनियाभर में बेहद मुश्किल मिशन को अंजाम देते हैं। इसकी पहली फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी। ब्रायन डे पाल्मा ने इसका निर्देशन किया था।

इस फ्रेंचाइजी में अब तक सात फिल्में आ चुकी हैं। फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म मिशन इम्पोसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन 2023 में आई थी और अब इसका अगला भाग 2025 में आने वाला है। 

अमेरिकन मेड (American Made)

टॉम क्रूज की साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'अमेरिकन मेड' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। ये फिल्म बैरी सील की जिंदगी पर आधारित है। एक ऐसा अमेरिकन पायलट, जो स्मगलिंग की गतिविधियों में शामिल होता है। सीआईए (CIA) उसे एक बड़े और गुप्त मिशन के लिए अपनी टीम में शामिल करती है। इस फिल्म में सील की जिंदगी से जुड़े कई अहम हिस्सों को दिखाया गया है।

ओब्लिवियन (Oblivion)

टॉम क्रूज की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में 'ओब्लिवियन' भी शामिल है, जो साल 2013 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर टोटल 28.79 करोड़ का बिजनेस किया था। पोस्ट एपोकैलिप्स एक्शन-एडवेंचर फिल्म में टॉम क्रूज ने जैक हार्पर की भूमिका अदा की थी।

एज ऑफ टूमारो (Edge Of Tomorrow)

साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म एज ऑफ टूमारो एक अमेरिकी साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ डॉलर (लगभग 23 अरब रुपये) से ज्यादा बिजनेस किया था।

फिल्म की कहानी 'मिमिक्स' नाम से फेमस एक एलियन की कहानी है, जो जर्मनी और यूरोप के अधिकतर हिस्सों पर कब्जा कर लेते हैं और कई लोगों को मार देते हैं। जिसके बाद एक मिलिट्री तैयार की जाती है, जो उन एलियंस से मुकाबला करती है। इस फिल्म में टॉम क्रूज में मेजर विलियम केज का किरदार अदा किया था।

इंटरव्यू विद द वैम्पायर (Interview With The Vampire)

साल 1994 में रिलीज हुई 'इंटरव्यू विद द वैम्पायर' टॉम क्रूज के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। नील जॉर्डन के निर्देशन में बनी गॉथिक हॉरर फिल्म में टॉम क्रूज ने लेस्टैट डी लायनकोर्ट का किरदार अदा किया था।

ये फिल्म 1976 में लिखे ऐनी राइस के नॉवेल पर आधारित है। फिल्म की कहानी लेस्टैट और लुईस के इर्द-गिर्द घूमती है। लेस्टैट लुईस को वैम्पायर बना देता है। टॉम क्रूज के साथ ब्रैड पिट ने भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी।

आइज वाइड शट (Eyes Wide Shut)

1999 में आई आइज वाइड शट इरोटिक साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसमें टॉम के साथ निकोल किडमैन ने लीड रोल निभाया था, जो उस वक्त उनकी पत्नी थीं। स्टैनली क्यूब्रिक निर्देशित फिल्म 1926 में लिखे एक नॉवल पर आधारित थी। यह 90 के दौर की बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।

जैक रीचर (Jack Reacher)

मिशन इम्पोसिबल सीरीज की फिल्मों के लिए मशूहर क्रिस्टोफर मैक्वायर 2012 में टॉम के साथ जैक रीचर लेकर आये थे। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में टॉम क्रूज ने एक यूएस आर्मी ऑफिसर का किरदार अदा किया है। एक सुबह शहर में पांच लोगों पर अटैक होता है और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। 

मौके पर जो भी सबूत मिलते हैं, वह एक्स आर्मी ऑफिसर को शक के घेरे में खड़ा कर देते हैं, जिसके बाद रीचर को पुलिस हिरासत में लेती है और उनकी छानबीन करती है।

नाइट एंड डे (Knight And Day)

2010 में आई नाइट एंड डे एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें टॉम के साथ कैमरून डियाज ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। टॉम फिल्म में स्पाइ एजेंट बने थे। इस फिल्म के बॉलीवुड रीमेक बैंग बैंग में ऋतिक रोशन और कटरीना कैफ ने लीड रोल्स निभाये थे। 

वल्कायरी (Valkyrie)

क्रिस्टोफर मैक्वायर निर्देशित वल्कायरी पीरियड थ्रिलर फिल्म है। इसकी कहानी दूसरे विश्व युद्ध के कालखंड में स्थापित की गई है। 1944 में 20 जुलाई को कुछ जर्मन अधिकारियों ने हिटलर को मारकर देश पर काबिज होने की साजिश रची थी। टॉम क्रूज कर्नल क्लॉस वॉन स्टॉफनबर्ग के किरदार में थे। यह फिल्म टॉम क्रूज की कास्टिंग को लेकर काफी चर्चा में रही थी। जर्मनी में टॉम की धार्मिक आस्था के कारण इसका विरोध किया गया था। 

यह भी पढ़ें: Top Gun 3: फैंस के लिए गुड न्यूज, फिर से 'मेवरिक बनकर धमाल मचाएंगे' टॉम क्रूज, फिल्म को लेकर आई बड़ी अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।