Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tom Cruise को देखते ही होश खो बैठी फीमेल फैन, 160 फीट से छलांग लगाकर एक्टर ने दिखाया अपना जलवा

    Updated: Mon, 12 Aug 2024 02:20 PM (GMT+05:30)

    टॉम क्रूज (Tom Cruise) वर्ल्ड के टॉप सेलिब्रिटीज में से एक हैं। एक्टर जहां भी जाएं उन्हें देखने के लिए फैंस क्रेजी हो जाते हैं। हाल ही में मिशन इम्पॉस ...और पढ़ें

    पेरिस ओलंपिक क्लोजिंग सेरेमनी में टॉम क्रूज
    पेरिस ओलंपिक क्लोजिंग सेरेमनी में टॉम क्रूज

    HighLights

    1. पेरिस ओलंपिक क्लोजिंग सेरेमनी का हिस्सा बने टॉम क्रूज
    2. टॉम के साथ सेल्फी के लिए उमड़े फैंस
    3. क्लोजिंग सेरेमनी में टॉम क्रूज ने दिखाया जलवा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक इस बार अलग-अलग वजहों से चर्चा में रहा। विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने से लेकर यूके स्विमर्स के ताल फिल्म के गाने पर डांस करने तक, पेरिस ओलंपिक से जुड़ी ऐसी कई चीजें रहीं, जिसके लिए इसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।

    पेरिस ओलंपिक क्लोजिंग सेरेमनी में टॉम क्रूज

    11 अगस्त को पेरिस ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी थी। इस दौरान हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज (Tom Cruise) भी वहां मौजूद रहे। उन्होंने स्टेडियम की छत से एक लंबी छलांग लगाई। उन्हें देखते ही लोग क्रेजी हो गए। एक्टर के साथ सेल्फी लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।

    View this post on Instagram

    A post shared by LA 2028 (@la28games)

    यह भी पढ़ें: इंतजार होगा खत्म! Top Gun 3 में जल्द दिखेगा Tom Cruise का खतरनाक एक्शन, 'लेफ्टिनेंट जेक' ने दिया बड़ा अपडेट

    सेल्फी के लिए क्रेजी हुए फैन्स 

    टॉम क्रूज को वहां देख उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। अपने फेवरेट स्टार के साथ सेल्फी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान एक फैन ने टॉम के साथ कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो वायरल होते देर नहीं लगी। 

    जबरन किस पर भड़के फैंस

    दरअसल, जब टॉम सभी के साथ फोटो क्लिक करा रहे थे, उसी दौरान एक फीमेल फैन ने सामने से आकर उन्हें फोटो के बहाने किस कर लिया। जैसे ही वीडियो सामने आया, यूजर्स ने इस फैन को जमकर लताड़ लगाई। एक यूजर ने लिखा, 'सोचिए अगर यही काम किसी मेल फैन ने महिला स्टार के साथ किया होता।'

    खबरें और भी

    वहीं, एक अन्य ने कमेंट किया, 'अगर ऐसा ही कुछ किसी मर्द ने टेलर स्विफ्ट या एरियाना ग्रैंडे के साथ किया होता, तो कैसा होगा। हम कैसी अजीब सी दुनिया में रहते हैं।'

    टॉम क्रूज की आने वाली फिल्म

    टॉम क्रूज की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो वह 'मिशन इम्पॉसिबल- डेड रिकॉनिंग पार्ट 2' में नजर आएंगे। हॉलीवुड की ये धमाकेदार फिल्म 23 मई, 2025 को रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: टॉम क्रूज से लेकर बिली आयलिश तक, ये स्टार्स पेरिस ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में जमाएंगे रंग